Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविर

  • कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1205 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ
  • मुख्य अतिथि विधायक झबरेड़ा वीरेन्द्र जाती ने किया शिविर का शुभारंभ
  • “स्वस्थ जीवन ही सर्वोत्तम निवेश है” के संदेश के साथ निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं

 

हरिद्वार: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से हरिद्वार जिले के झबरेड़ा के कैंप कार्यालय, सड़ोली में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1205 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन ही सर्वोत्तम निवेश है” के संदेश के साथ निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं।

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचना लक्ष्य

कैंप कार्यालय, सड़ोली, झबरेड़ा (हरिद्वार) में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र जाती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जो मुहिम शुरू की गई है, वह समाज सेवा का जीवंत उदाहरण है।” उन्होंने झबरेड़ा व आसपास के क्षेत्रों में भविष्य में भी इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की अपील की।समाजसेवक आदिल फरीदी ने कहा कि “हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम निरंतर स्वास्थ्य शिविर लगाकर जनसेवा का उत्कृष्ट कार्य कर रही है।”

 

कैंसर का समय पर निदान ही जीवन रक्षा की सबसे सशक्त कुंजी

अस्पताल के रेडियेशन ऑन्कोलॉजी विभाग के कन्सल्टेंट डाॅ. देबांजन सिकदर ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, रोकथाम और समय पर उपचार के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “कैंसर का समय पर निदान ही जीवन रक्षा की सबसे सशक्त कुंजी है।” शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों न्यूरोलॉजी से डॉ. आरती रावत, कार्डियोलॉजी से डॉ. पराग गुप्ता, आईवीएफ एवं स्त्री रोग से डॉ. चेताली, मेडिसिन से डॉ. प्रांजल जोशी एवं डॉ. उत्कर्ष रावत, बाल रोग से डॉ. ऋषभ, ईएनटी से डॉ. सौरभ, नेत्र रोग से डॉ. मोनिका जैन, मनोरोग से डॉ. संजीवनी पाणिग्रही, हड्डी रोग से डॉ. अर्पित विश्नोई, सर्जरी से डॉ. रूही, दंत रोग से डॉ. सरिता अनेजा, फिजियोथेरेपी से डॉ. सुरभि थपलियाल, तथा त्वचा एवं यौन रोग से डॉ. नीति कुमारी ने रोगियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांचें हुई निःशुल्क

अस्पताल की ओर से रोगियों की ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांचें निःशुल्क की गईं तथा जरूरतमंदों को दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर की सफलता में सुमित प्रजापति, हरीशंकर गौड़, सुहेब खान जनसम्पर्क अधिकारी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल तथा स्थानीय सहयोगियों योगेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार, अजय कुमार, बलिन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, अंकित कुमार, निशांत कुमार, रविन्द्र कुमार एवं नैनपाल का विशेष योगदान रहा।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि “स्वास्थ्य सेवा का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में नई ऊर्जा और विश्वास जगा रहा है।” श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा संचालित यह पहल समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

RELATED ARTICLES

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर मोटाढांग, कोटद्वार में समाज कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित...

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने की विभागीय समीक्षा बैठक, आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सा संघ की मांगों पर बनी सहमति

देहरादून। प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया इमरजेंसी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

बागेश्वर : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान...

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...