Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड जुबिन नौटियाल के होम प्रोडक्शन हिमालयन पल्स के बैनर तले हुआ...

जुबिन नौटियाल के होम प्रोडक्शन हिमालयन पल्स के बैनर तले हुआ सच्ची बोन्नू छौऊ का एल्बम रिलीज़

उत्तराखंड की पवित्र धरा, देवभूमि उत्तराखंड के लाल, विश्वप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची सफलता वही है, जो अपने समाज और अपनी मिट्टी के लिए समर्पित हो।  जुबिन ने हाल ही में अपने नए म्यूजिक लेबल “Himalayan Pulse” का भव्य शुभारंभ किया — एक ऐसा मंच जो विशेष रूप से उत्तराखंड एवं सम्पूर्ण हिमालयी क्षेत्र के कलाकारों को समर्पित है। इसमें गढ़वाली कुमांऊनी और जौनसारी भाषा के कलाकारों को मंच देकर पहाड़ की प्रतिभा को नया मंच दिया जायेगा। इस ही क्रम में देहरादून के पुरकुल स्थित एक फार्म हाउस पर जुबिन नौटियाल के होम प्रोडक्शन म्यूजिक लेबल हिमालयन पल्स के बैनर तले हुआ सच्ची बोन्नू छौऊ का एल्बम रिलीज़ किया गया, इस मौके पर मौजूद बॉलीवुड के प्रसिद्द गायक और उत्तराखंड की शान कहे जाने वाले जुबिन नौटियाल भी उपस्थित थे, जुबिन ने बताया की इस एल्बम को उनके होम प्रोडक्शन हिमालयन पल्स के बैनर तले प्रमोट किया जाएगा जिससे उत्तराखंड का संगीत जिसकी एक अलग ही मधुरता है उसे अलग पहचान मिल सके।

 

इस म्यूजिक गढ़वाली एल्बम को उत्तराखंड़ी लोक गायक सौरभ मैठाणी कीने अपने स्वर लहरियो से सुसज्जित किया है,  जिसमें उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध अभिनेता संजय सिलोड़ी और अभिनेत्री रूचि रावत ने अपना शानदार अभिनय किया है। इस पहल के माध्यम से जुबिन नौटियाल ने एक सशक्त संदेश दिया है कि अब पहाड़ की प्रतिभा को पहाड़ों में ही पंख मिलेंगे। उन्होंने कहा, “इस पहाड़ के लिए कुछ भी करूँ कम है। ये मेरी मातृभूमि है, मेरे संगीत की जड़ें यहीं से निकली हैं।”

 

पत्रकारों से बातचीत में गायक जुबिन नौटियाल ने कहा कि “Himalayan Pulse” केवल एक म्यूजिक लेबल नहीं, बल्कि एक आंदोलन है — जो उत्तराखंड की संस्कृति, बोली-बानी और लोकसंगीत को विश्व पटल पर सम्मान दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम है। यह मंच उन स्थानीय कलाकारों, गायकों, गीतकारों और संगीतकारों के लिए एक सुनहरा अवसर बनेगा, जो लंबे समय से पहचान की तलाश में थे। इसके साथ ही इस मौके पर जुबिन के पिता और भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड को जुबिन नौटियाल ने बहुत कुछ दिया है अब जुबिन की बारी है वो उत्तराखंड के कलाकारों को मंच देकर यहां की लोक संस्कृति और बोली भाषा को विश्व पटल पर पहुंचाने का काम करेंगे।  जुबिन की यह पहल उत्तराखंड के युवाओं को न केवल प्रेरणा देगी, बल्कि उन्हें अपने हुनर को दुनिया तक पहुँचाने का रास्ता भी दिखाएगी।

 

देवभूमि की घाटियों से लेकर जौनसार-बावर के पर्वतों तक, अब हर सुर में गूँजेगी “Himalayan Pulse” की गूंज —
एक ऐसी धड़कन, जो पहाड़ की आत्मा को दुनिया तक पहुँचाएगी। इस मौके पर उत्तराखंडी सिनेमा से जुड़े संजय सिलोड़ी, रूचि रावत, सोहन चौहान, आशीष नेगी, गोविंद नेगी समेत कई लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...