Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड धमाके से दहली दिल्ली, आस पास के इलाके में हाई अलर्ट घोषित...

धमाके से दहली दिल्ली, आस पास के इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया गया ?

दिल्ली की व्यस्त शाम अचानक दहशत में बदल गई। शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास  इको वैन में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद यहां अफरातफरी मच गई है. धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोगों के घायल होने की सूचना है।

दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं फायर विभाग को शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर धमाके की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से आग पर काबू पा लिया। कुछ ही मिनटों में पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत की बात यह रही कि इस धमाके के बावजूद दिल्ली मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह सामान्य हैं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्टेशन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस हादसे की चपेट में पास खड़ी करीब 12 गाड़ियां आई हैं। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि “शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर एक धीरे चल रही कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी थी, तभी उसमें अचानक विस्फोट हुआ.

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं जारी धमाके की खबर के बाद लोगों में यह सवाल उठने लगा कि क्या मेट्रो सेवाएं रोकी गई हैं। लेकिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्पष्ट किया है कि सभी मेट्रो लाइनों पर संचालन सामान्य रही और किसी रूट पर कोई रुकावट नहीं की गई है। हालांकि लाल किला मेट्रो के गेट नंबर 1 की सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। धमाका मेट्रो गेट 1 के पास हुआ इसलिए लोगों को इस एरिया से दूर रखने के लिए इस गेट को बंद कर दिया गया है। दुर्घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर तक घेराबंदी की गई है।

इलाके में हाई अलर्ट, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी जांच में जुट गई है। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लाल किला मेट्रो स्टेशन पर कड़ी निगरानी घटना के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेट्रो यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है और स्टेशन परिसर में जांच कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके के पीछे कोई साजिश तो नहीं।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...