Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड भट्ट ने गोदियाल को दी बधाई, जन सरोकारों एवं सकारात्मक राजनीति की...

भट्ट ने गोदियाल को दी बधाई, जन सरोकारों एवं सकारात्मक राजनीति की जतायी उम्मीद

  • विकास कार्यों की बदौलत भाजपा करेगी 2027 में क्लीन स्वीप
  • गोदियाल को नेतृत्व से नही पड़ेगा भाजपा की रणनीति पर फर्क, जनता पहले भी देख चुकी करिश्मा

देहरादून 12 नवम्बर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बधाई देते हुए उनसे सकारात्मक राजनीति करने और जन सरोकारों की आवाज बनने की उम्मीद जतायी। उन्होंने दावा किया कि 2027 मे भाजपा विकास कार्यों की बदौलत दमदार वापसी करने जा रही है। कांग्रेस मे अध्यक्ष के बदलाव से कोई फर्क नही पड़ेगा।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव मे भी गोदियाल ही कांग्रेस अध्यक्ष थे, लेकिन कांग्रेस का क्या हस्र हुआ सब जानते है। तब प्रीतम सिंह भी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस द्वारा चलाये गए दुष्प्रचार अभियान की जनता ने हवा निकाल दी। जनता ने मुख्यमंत्री धामी और डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया था। एक बार फिर ठीक वैसी ही तस्वीर कांग्रेस पार्टी में बन गई है लिहाजा भाजपा बड़े अंतर से क्लीन स्वीप कर रही है।

भट्ट ने कहा कि डबल इंजन सरकार अब तक जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। राज्य मे हुए तमाम विकास कार्य की बदौलत भाजपा मिशन 2027 में बड़े अंतर से जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि कांग्रेस के नये अध्यक्ष पूर्ववर्ती नेतृत्व से अलग अच्छे कार्यों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएंगे। भट्ट ने कहा कि नये अध्यक्ष को दूसरे बड़े नेता कब स्वीकारेंगे यह उनके सामने चुनौती रहेगी। हालांकि यह उनकी पार्टी का निजी मामला है और भाजपा की योजना और रणनीति पर इसका कोई असर नही पड़ेगा। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और उसकी रीति, नीति तथा दिशा आखिरकार जनता के लिए होती है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...