Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड शीतकालीन यात्रा से पहले सरकार सक्रिय, पर्यटन स्थलों की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त...

शीतकालीन यात्रा से पहले सरकार सक्रिय, पर्यटन स्थलों की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश

  • सीएम धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ चार घंटे तक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग व अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ मजबूत किया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने रजत जयंती उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप प्रत्येक जिले में कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की जांच के कड़े निर्देश

सीएम धामी ने हाल ही में कुछ स्थानों पर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बाहरी लोगों के बसने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को पिछले तीन वर्षों में जारी स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर भी जोर

उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती के लिए जिलों से रिपोर्ट त्वरित रूप से शासन को भेजने को कहा।

 

सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

दिल्ली में हाल ही में हुई घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।

 

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण

सीएम धामी ने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जारी पुनर्निर्माण कार्यों का स्वयं स्थल पर निरीक्षण कर प्रतिकूल मौसम से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...