Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के 5 साल पूरे, सीएम धामी बोले— ड्रग्स-फ्री...

‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के 5 साल पूरे, सीएम धामी बोले— ड्रग्स-फ्री उत्तराखंड हमारा संकल्प

  • चार वर्षों में हजारों युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने में मिली बड़ी सफलता
  • राज्यभर में नशा मुक्त केंद्रों की स्थापना से उपचार और पुनर्वास में आया सुधार
  • ड्रग माफियाओं पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई—कई गिरोहों का हुआ पर्दाफाश
  • नशा मुक्त उत्तराखंड को सामूहिक जनआंदोलन बनाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान

 

देहरादून। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के पाँच वर्ष पूरे होने के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते चार वर्षों में उत्तराखंड ने नशे के खिलाफ सबसे व्यापक और संगठित लड़ाई लड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार के निरंतर प्रयासों और जनसहभागिता से बड़ी संख्या में युवाओं को नशे की चपेट से बाहर निकालकर मुख्यधारा में लाया गया है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने नशामुक्ति को मिशन मोड में चलाते हुए विभिन्न जिलों में नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना की है, जहाँ आधुनिक सुविधाओं, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग और पुनर्वास सेवाओं के माध्यम से पीड़ितों की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के कई युवा नशे से लड़कर न सिर्फ स्वस्थ जीवन जी रहे हैं बल्कि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।

सीएम धामी ने कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि उत्तराखंड सरकार समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी नहीं, बल्कि सामाजिक अभियान है जिसे गाँव-गाँव और शहर-शहर तक पहुँचाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों और स्थानीय संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

मुख्यमंत्री ने नशे के अवैध कारोबार पर भी सख्त रुख अपनाने की बात दोहराई। उन्होंने बताया कि राज्य में ड्रग माफियाओं और स्मगलरों के खिलाफ पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। कई गिरोहों का पर्दाफाश किया गया है और नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। धामी ने कहा कि नशे का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान नशा-मुक्ति को बढ़ावा देने वाली कई प्रदर्शनी, जागरूकता गतिविधियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी प्रतिभागियों ने नशा-मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प भी दोहराया।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जनता दर्शन कार्यक्रमों में शिकायतों का हो रहा समाधान, जनता...

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं   नैनीताल। मुख्यमंत्री...

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक   रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार अपराह्न...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जनता दर्शन कार्यक्रमों में शिकायतों का हो रहा समाधान, जनता...

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं   नैनीताल। मुख्यमंत्री...

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक   रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार अपराह्न...

बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप उनके...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर...

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सालावाला में राज्य योजना वर्ष 2026-27 के तहत न्यू कैंट रोड स्थित...

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत की समस्याओं से जुड़े मामले उठे शिकायतों के त्वरित एवं...

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...