Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष व सह प्रभारियों ने ली संगठन...

प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष व सह प्रभारियों ने ली संगठन सृजन में बने जिला अध्यक्षों की व एआईसीसी पीसीसी अध्यक्षों की बैठक

  • प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी
  • प्रदेश में संगठनात्मक व आंदोलनात्मक कार्यक्रम साथ साथ चलाएंगे- गणेश गोदियाल

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज प्रदेश के सभी सत्ताईस जिलों के अध्यक्ष जो संगठन सृजन में चुने गए हैं उनकी बैठक ली जिसमें प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय सह प्रभारियों श्री सुरेन्द्र शर्मा व श्री मनोज यादव उपस्थित रहे।

नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि नव नियुक्त जिला महानगर अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय व्यापी संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में चले संगठन सृजन में चुने गए हैं और इसलिए उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने आप को एक अच्छा नेता साबित करने की है। उन्होंने कहा कि सभी जिला महानगर अध्यक्षों को अपने अपने जिले में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विश्वाश में ले कर संगठन को बूथ स्तर न्याय पंचायत स्तर व ब्लॉक स्तर तक मजबूत करना है व पार्टी का संगठनात्मक व आंदोलनात्मक कार्यक्रम समानांतर स्तर पर चलाने हैं।

 

गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के नौ सालों के कुशासन से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और प्रदेश की आम महिला आज अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की हर महिला को यह बात समझाने की आवश्यकता है कि अधिकांश मामलों में भारतीय जनता पार्टी सरकार या संगठन के लोग शामिल हैं और उसका सबसे बड़ा उदाहरण अंकिता भंडारी की हत्या कांड व हरिद्वार की भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रही अनामिका शर्मा की पुत्री के साथ हुए दुराचार का मामला है। श्री गोदियाल ने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार सरकार की बेरोजगार व युवा विरोधी सोच से त्रस्त है और बेरोजगारी अपने चरम पर है इसलिए बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ाई व इस मुद्दे को युवाओं के बीच ले जाने का काम करना होगा।

 

उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से पूरा राज्य व विशेष तौर पर पहाड़ी जनपद का जनमानस त्रस्त है और अनेक क्षेत्रों में जनता ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं और इस मुद्दे पर कांग्रेस संगठन को आंदोलन चलाने होंगे। श्री गोदियाल ने सभी नव नियुक्त जिला महानगर अध्यक्षों से स्पष्ट रूप से कहा कि सभी जिला महानगर अध्यक्ष गणों को अपने अपने जिले में आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को चलाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्यक्रम समानांतर चलाना होगा जिसकी समीक्षा समय समय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी।

 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व सभी जिला महानगर के नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने जिला महानगर अध्यक्षों से कहा कि जहां जहां पार्टी के संगठन को पुनर्गठित करने की आवश्यकता है उसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजें। प्रदेश कांग्रेस के दूसरे सह प्रभारी श्री मनोज यादव ने सभी नव नियुक्त जिला महानगर अध्यक्षों से आह्वाहन किया कि आने वाले तीन महीनों में बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर लें और अपने अपने जिले में शत प्रतिशत ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का गठन कर लें।प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बैठक का संचालन किया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...