Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे और गनर पर पूर्व सचिव के बेटे...

पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे और गनर पर पूर्व सचिव के बेटे से मारपीट के आरोप, मुकदमा दर्ज

देहरादून : उत्तराखंड में विधायक के बेटे ने मुख्य सचिव के बेटे को सड़क पर पीट दिया, उत्तराखंड इन लोगों के के लिए बना है , दबंगई,गुंडई,गाली गलौज इनका काम है इनकी शान शौकत में पुलिस के गनर भी मौजूद,पहली बार गनर को हटा दिया गया है। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को लेकर हर बार सवाल खड़े होते हैं। विधायक का बेटा मुख्य सचिव के बेटे को सड़क पर पीट रहा हैं, देहरादून में एक हाई-प्रोफाइल मारपीट का मामला सामने आया है।

 

पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर कांस्टेबल राजेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को सीज कर लिया है।

ओवरटेक विवाद बना झगड़े की वजह, लैंड क्रूज़र और बोलेरो से रोककर मारपीट

पीड़ित आर. यशोवर्धन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैसेफिक मॉल के पास पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की। सड़क संकरी होने के कारण वह साइड नहीं दे पाए।

 

आरोप है कि मसूरी डायवर्जन पहुंचते ही एक सफेद लैंड क्रूज़र और बोलेरो ने उनकी कार को टक्कर मारकर रोक लिया। लैंड क्रूज़र से उतरे व्यक्ति और साथ में मौजूद पुलिस गनर ने उन्हें गाड़ी से खींचकर जमकर पिटाई कर दी।

 

गनर ने सड़क पर गिराया, लात-घूंसे मारे, चालक को दिखाई पिस्तौल यशोवर्धन के अनुसार गनर राजेश सिंह ने उन्हें सड़क पर गिराया और कई बार लात-घूंसे मारे।एक अन्य व्यक्ति ने उनके चालक को पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि उनके शर्ट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज पर भी लात मारी गई, जो गंभीर अपराध है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

SSP ने दी जानकारी: आरोपी की पहचान पुख्ता, गनर निलंबित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में कार में मौजूद लोगों की पहचान दिव्य प्रताप सिंह और पुलिस गनर राजेश सिंह के रूप में हो गई है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...