Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने तड़ियाल...

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने तड़ियाल चौक स्थित के-प्राइड मॉल से मालवीय उद्यान तक आयोजित “यूनिट मार्च” एवं तिरंगा पदयात्रा में प्रतिभाग किया

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में देवी रोड तड़ियाल चौक स्थित के-प्राइड मॉल से मालवीय उद्यान तक आयोजित “यूनिट मार्च” एवं तिरंगा पदयात्रा में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 

अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे देश में तिरंगा पदयात्राएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विचार गोष्ठियाँ और जन-जागरण कार्यक्रमों के माध्यम से उनके अद्वितीय योगदान को याद किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सरदार पटेल जी को “आयरन मैन ऑफ इंडिया” कहे जाने के पीछे का इतिहास विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण करने में सरदार पटेल ने जो अभूतपूर्व कार्य किया, वह राष्ट्रीय एकता और अखंडता का सर्वोत्तम उदाहरण है। उनके इस अद्वितीय योगदान ने ही आधुनिक भारत की नींव को मजबूत आधार प्रदान किया।

 

इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी जी ने कोटद्वार की जनता, जनप्रतिनिधियों तथा छात्र-छात्राओं के साथ हाथों में तिरंगा लिए तड़ियाल चौक के-प्राइड मॉल से मालवीय उद्यान तक एकता और राष्ट्रभावना का संदेश देते हुए पदयात्रा की। मालवीय उद्यान में यात्रा का समापन हुआ, जहां सांसद अनिल बलूनी जी ने सरदार पटेल जी के जीवन, उनके योगदान और राष्ट्र-निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “आज का भारत सरदार पटेल की दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व का परिणाम है।” ऋतू खंडूड़ी ने बताया कि यह तिरंगा पदयात्रा न केवल सरदार पटेल जी को श्रद्धांजलि थी, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव के प्रति जन-भागीदारी का प्रेरक संदेश भी।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...