Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड आदमखोरों की वजह से पहाड़ में हालात हो रहे बेकाबू - नमन...

आदमखोरों की वजह से पहाड़ में हालात हो रहे बेकाबू – नमन भैय्या

  • गुलदार , भालू के हमलों से लोगों का जीवन हो रहा प्रभावित ।

 

पौड़ी: जहां एक तरफ पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार आदमखोर जानवरों के हमलों से स्थानीय जनता का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है वहीं शासन प्रशासन के लिए भी यह टेड़ी खीर बनते नजर आ रहा है। वहीं शुक्रवार को पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन ने प्रेस नोट जारी करते हुए इसपर कड़ी नाराजगी जताई और सरकार से वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में भी बदलाव की मांग की है। कहा कि आदमखोर जानवरों के कारण महिलाओं, बच्चों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है और अब तो हालात यह हैं कि आदमखोर जानवर पुरुषों पर भी हमला कर रहे हैं जो कि पहले कम देखा जाता था। वन्य जीव संरक्षण के कारण कुछ ऐसे जानवरों को भी संरक्षण मिल रहा है जिससे मानवजाति के ऊपर गहरा संकट बढ़ता जा रहा है।

 

पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन गुलदार, भालू के हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। नमन ने कहा कि सरकार अतिशीघ्र गुलदार, बाघ, भालूओं की तादात पर नियंत्रण लगाए और इनके लिए निश्चित क्षेत्र का चुनाव करे । कहा कि अब तो हालात ये हो चुके हैं कि हर एक किलोमीटर पर आपको एक गुलदार देखने को मिल रहा है जिससे संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार को तय करना होगा कि उनके लिए मानव जीवन महत्वपूर्ण है या पहाड़ों को जानवरों के हवाले करना महत्वपूर्ण है। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन भैय्या ने मुख्यमंत्री से इस ओर कड़े कदम उठाने की अपील की और कहा कि हर हाल में पर्वतीय क्षेत्रों में रह रही जनता के लिए सुविधाजनक वातावरण तैयार किया जाना चाहिए।

 

नमन ने गुलदार और भालूओं की संख्या पर नियंत्रण रखने की वकालत भी की और इन्हें अन्यत्र भेजने की मांग सरकार से की है। कहां कि पर्यावरण चक्र के नजरीए से हर जीव महत्वपूर्ण है लेकिन अगर मानवजाति पर संकट इसी तरह गहराता रहा तो आदमखोर जानवरों को मारने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं रह पाएगा। नमन भैय्या ने प्रेस नोट के माध्यम से सरकार को चेतावनी भी दी की जल्द हालातों पर नियंत्रण नहीं बनाए गये तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतने को भी तैयार रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...