Wednesday, September 16, 2026
Home खेल जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास- टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने...

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास- टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने

तीनों प्रारूप में 100+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बने जसप्रीत बुमराह

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। शानदार लय में गेंदबाजी करते हुए बुमराह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट का आंकड़ा छूने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के दौरान बुमराह अपनी उपलब्धि से सुर्खियों में रहे। मैच से पहले वह 99 विकेट पर थे और जैसे ही उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया, उन्होंने यह शानदार माइलस्टोन हासिल कर लिया। ब्रेविस बुमराह के टी20I करियर का 100वां विकेट बने। इसके बाद उन्होंने एक ही ओवर में केशव महाराज को भी चलता किया और अपने आंकड़ों को 101 विकेट तक पहुंचा दिया।

 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल अर्शदीप सिंह के नाम है, जिनके 69 मैचों में 107 विकेट हैं। बुमराह अब इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि हार्दिक पांड्या 99 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं और जल्द ही 100-विकेट क्लब में शामिल होने की दहलीज पर खड़े हैं।

 

तीनों प्रारूपों में 100+ विकेट का अनोखा रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी तीनों प्रारूपों—टेस्ट, वनडे और टी20—में 100 से अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। विश्व स्तर पर यह उपलब्धि उनसे पहले केवल लसिथ मलिंगा, टिम साउथी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी हासिल कर चुके हैं। बुमराह के नाम अब तक टेस्ट में 234 और वनडे में 149 विकेट दर्ज हैं।

 

पहले टी20 में भारत की धमाकेदार जीत

कटक में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से मात दी। बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या के नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए।  लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजों के प्रहारों से संभल नहीं पाई और पूरी टीम मात्र 12.3 ओवर में 74 रनों पर ढेर हो गई। पावरप्ले में ही तीन विकेट खोकर मेहमान टीम दबाव में आ गई और उसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे।

 

 

डेवाल्ड ब्रेविस (22) ही टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेल सके, जबकि मार्करम और स्टब्स ने 14-14 रन जोड़े। भारत के सभी गेंदबाजों ने योगदान दिया—अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के खाते में एक-एक विकेट गया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है और टीम का आत्मविश्वास नए स्तर पर है। बुमराह की उपलब्धि ने इस जीत को और भी खास बना दिया।

RELATED ARTICLES

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान

उत्कृष्ट कर्मचारी, स्व-रोजगार में रत दिव्यांग, सेवायोजक एवं खिलाड़ी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए कर सकते हैं आवेदन देहरादून। दिव्यांगजनों की प्रतिभा, कार्यकुशलता और उल्लेखनीय...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या

देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर उत्तराखण्ड के खेल परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। हल्द्वानी के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...