Wednesday, September 16, 2026
Home Defence News भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली का कोटद्वार में 15 से 30 जनवरी...

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली का कोटद्वार में 15 से 30 जनवरी 2026 तक होगा आयोजन

भारतीय सेना में सेवा की चाह रखने वाले एवं कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 उत्तीर्ण कर चुके युवाओं के लिए ARO लैंसडाउन द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह भर्ती रैली 15 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक गब्बर सिंह कैंप, कोटद्वार में आयोजित की जाएगी।

 

यह रैली मुख्यालय भर्ती ज़ोन (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय (ARO) लैंसडौन द्वारा गढ़वाल क्षेत्र के सात जनपदों के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून एवं हरिद्वार जिलों के उम्मीदवार इसमें भाग ले सकेंगे। केवल वही अभ्यर्थी रैली में सम्मिलित हो सकेंगे जिन्होंने 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के मध्य आयोजित ऑनलाइन CEE परीक्षा उत्तीर्ण की है।

 

भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए की जाएगी। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में रैली स्थल पर रिपोर्ट करने की निर्धारित तिथि अंकित होगी।

 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी 30 दिसंबर 2025 से पूर्व व्यक्तिगत रूप से ARO लैंसडौन से संपर्क कर सकते हैं। इसके पश्चात 30 दिसंबर 2025 के बाद सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

अभ्यर्थियों को रैली में सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी तीन-तीन फ़ोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेजों में पैन कार्ड, आधार कार्ड, ऑनलाइन पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड, 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। कक्षा आठवीं की मार्कशीट जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापित होनी चाहिए। धर्म प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं अविवाहित प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) ग्राम प्रधान/सरपंच द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है। साथ ही रैली सूचना के अनुसार रिलेशन प्रमाण पत्र, एनसीसी एवं खेल प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। शपथ पत्र रैली स्थल पर तैयार किया जाएगा।

 

एआरओ लैंसडाउन ने सभी उम्मीदवारों को दलालों व एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है। वे केवल आपको धोखा दे सकते हैं। सेना भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष, निःशुल्क और पारदर्शी तरीके से की जाती है जिसमें आप केवल और केवल अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर भर्ती हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...