Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुज़रेगी ऋषिकेश बाईपास परियोजना, क्षेत्रीय विकास को...

नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुज़रेगी ऋषिकेश बाईपास परियोजना, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री सुबोध उनियाल

ऋषिकेश नगर एवं आसपास के क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से ऋषिकेश बाईपास परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग–07 (NH-58) पर प्रस्तावित तीनपानी–योगनगरी–खारास्रोत बाईपास मार्ग को लेकर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज देहरादून में संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने हर्बल पार्क एवं मुनि की रेती क्षेत्र की पर्यावरणीय संवेदनशीलता पर विशेष रूप से गहन विचार-विमर्श किया। उनके निर्देश पर बाईपास मार्ग के डिज़ाइन में आवश्यक संशोधन पर सहमति बनी, ताकि पर्यावरणीय संतुलन एवं स्थानीय जनभावनाओं पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि यह महत्वपूर्ण बाईपास परियोजना जनपद टिहरी के नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुज़रेगी। परियोजना के पूर्ण होने से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।

मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार विकास कार्यों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय हितों के साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनसुविधा, प्रकृति संरक्षण और संतुलित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...