Saturday, May 2, 2026
Home उत्तराखंड ब्रह्मखाल में शिक्षा को नई दिशा, श्री सत्य साईं सेवा संगठन की...

ब्रह्मखाल में शिक्षा को नई दिशा, श्री सत्य साईं सेवा संगठन की सराहनीय पहल, ज्ञानदीप विद्यालय को मिला आधुनिक शिक्षा व कौशल विकास का संबल

उत्तरकाशी जनपद के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र ब्रह्मखाल में शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देते हुए श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई। संगठन की ओर से ब्रह्मखाल स्थित ज्ञानदीप विद्यालय को आधुनिक शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से कंप्यूटर, प्रिंटर, प्लंबिंग से संबंधित सामग्री सहित विभिन्न कौशल विकास उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस सहयोग से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान श्री सत्य साईं सेवा संगठन के राज्य उपाध्यक्ष कैप्टन अजय स्वरूप ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य बाल विकास के माध्यम से समाज को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और सक्षम नागरिक प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा Bal Vikas, निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मानवीय मूल्य शिक्षा (SSEHV), चरित्र निर्माण, सांस्कृतिक गतिविधियों, सेवा कार्यों एवं आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जा रहा है। कैप्टन स्वरूप ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के बावजूद यहां के बच्चों में अपार प्रतिभा है, जिसे सही मार्गदर्शन और अवसर देकर निखारा जा सकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ज्ञानदीप विद्यालय को आवश्यकतानुसार शैक्षणिक, तकनीकी एवं कौशल विकास से संबंधित सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा, ताकि विद्यार्थी नैतिक मूल्यों के साथ आत्मनिर्भर बन सकें।

 

विद्यालय प्रबंधक सुरेश रमोला ने श्री सत्य साईं सेवा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से पर्वतीय क्षेत्र के विद्यार्थियों में न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि उन्हें रोजगारोन्मुख कौशल भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण से छात्रों के लिए उच्च शिक्षा एवं भविष्य में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संजय डोभाल ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवी संगठनों की भागीदारी से ही शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। वहीं उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

इस अवसर पर हरीश रमोला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही श्री सत्य साईं सेवा संगठन के राज्य उपाध्यक्ष कैप्टन अजय स्वरूप, राज्य सेवा संयोजक नीरज कुमार थापा, अमित गुलरिया एवं राज्य मीडिया संयोजक नवीन जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों से युक्त शिक्षा और समग्र विकास की कामना के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...

देहरादून में वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव 2026 का आयोजन

दून बौद्ध समिति ने उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में वार्षिक वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया।...