Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड ऋषिकेश में सनसनीखेज मर्डर: एम्स में कार्यरत महिला की गोली मारकर हत्या,...

ऋषिकेश में सनसनीखेज मर्डर: एम्स में कार्यरत महिला की गोली मारकर हत्या, क्या प्रेम प्रसंग और 35 लाख की संपत्ति बना मौत की वजह?

उत्तराखंड के ऋषिकेश में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के शिवाजी नगर, गली नंबर–11 में किराये पर रह रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान प्रीति रावत के रूप में हुई है, जो एम्स ऋषिकेश में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला खून से लथपथ मृत अवस्था में पाई गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी की रात्रि को कोतवाली ऋषिकेश को सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा महिला को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां महिला मृत अवस्था में पाई गई।

घटना के संबंध में मृतका के पिता बच्चन सिंह रावत द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने सुरेश गुप्ता पर अपनी पुत्री की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में बीएनएस के तहत उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पिता बच्चन सिंह रावत ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर सुरेश गुप्ता पर अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रीति रावत का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो चुका था। कोरोना काल के दौरान वह ऋषिकेश में सुरेश गुप्ता के ससुराल पक्ष की दुकान पर काम करने आई थीं, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में प्रेम संबंध बन गए। जब यह रिश्ता सुरेश गुप्ता के परिवार के सामने आया तो घर में लगातार विवाद होने लगे। स्थानीय लोगों ने कई बार समझौते की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः करीब चार माह पहले सुरेश गुप्ता ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया, ताकि वह प्रीति से शादी कर सके।

शादी से पहले प्रीति और उसके परिजनों ने ऋषिकेश में मकान खरीदने की बात रखी। इसके चलते सुरेश गुप्ता ने लक्सर (हरिद्वार) स्थित अपनी पूरी पैतृक संपत्ति करीब 35 लाख रुपये में बेच दी। हालांकि, इस रकम में ऋषिकेश में मनपसंद मकान न मिल पाने के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। पुलिस के अनुसार, लगातार तनाव और आर्थिक दबाव के चलते आरोपी मानसिक अवसाद में भी चला गया था। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रसंग, तलाक, संपत्ति विवाद और मानसिक तनाव के चलते आरोपी सुरेश गुप्ता ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली ऋषिकेश ने अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर मोटाढांग, कोटद्वार में समाज कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित...

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने की विभागीय समीक्षा बैठक, आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सा संघ की मांगों पर बनी सहमति

देहरादून। प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया इमरजेंसी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

बागेश्वर : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान...

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...