Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड 10 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को मिली ओपीडी की सुविधा- डॉ धन...

10 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को मिली ओपीडी की सुविधा- डॉ धन सिंह रावत

राज्य सरकार द्वारा चारों धामों सहित यात्रा मार्गों पर तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका लाभ यात्रा पर आये तीर्थयात्रियों को बखूबी मिल रहा है। अब तक चार धाम यात्रा मार्गों पर स्थापित विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में 46 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों का मेडिकल चेकअप किया जा चुका है जबकि 10 हजार से अधिक यात्रियों को ओपीडी की सुविधा प्रदान की गई है, दो तीर्थयात्रियों को आपात स्थिति में एयर लिफ्ट करने के साथ ही 35 यात्रियों को एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रैफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में जुटा है इसके अलावा विभाग स्वास्थ्य सेवाओं की भी लागातर मॉनिटिरिंग कर रहा है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य में चार धाम यात्रा जोर-शोर से चल रही है, जिसमें देश-विदेश के लाखों तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक गंगोत्री-यमुनोत्री में एक लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं जबकि बदरी-केदार धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या सवा लाख पार कर चुकी है। राज्य का स्वास्थ्य महकमा यहां आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से सजग है। जिसके फलस्वरूप विभाग अब तक चार धाम में आने वाले 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 46 हजार से अधिक यात्रियों की स्वास्थ्य जांच कर चुका है जबकि यात्रा मार्गों पर स्थापित विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में 10 हजार 385 यात्रियों की ओपीडी तथा 661 यात्रियों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दो यात्रियों को आपात स्थिति में एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है जबकि 33 यात्रियों को एम्बुलेंस की सहायता से हायर सेंटर पहुंचाया गया।

डॉ. रावत ने बताया कि चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत 48 स्थाई तथा 23 अस्थाई चिकित्सा इकाई स्थापित की गई है, जहां पर 29 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 182 चिकित्साधिकारी तैनात किये गये हैं। यात्रा मार्गों पर 95 पीओसीटी डिवासेज उपलब्ध कराई गई हैं जिनके जरिये यात्रियों की ईसीजी के साथ ही आक्सीजन लेवल एवं रक्तचाप की जांच भी की जा रही है। इसके अलावा 272 पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है जिनमें 182 स्टाफ नर्स व 90 फार्मासिस्ट शामिल है। चार धाम यात्रा में 96 विभागीय एम्बुलेंस व 77 आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस के साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस व बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सहित कुल 200 एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिये यात्रा मार्गों पर 11 ब्ल्ड बैंक व 2 ब्ल्ड संग्रहण केन्द्र भी क्रियाशील हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, देहरादून व एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...