Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड डालनवाला हत्याकांड का खुलासा: STF उत्तराखंड और दून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,...

डालनवाला हत्याकांड का खुलासा: STF उत्तराखंड और दून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में हुई चर्चित हत्या की घटना का STF उत्तराखंड और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में साजिश में शामिल दो अभियुक्तों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने मृतक विक्रम शर्मा की हत्या की योजना कई माह पहले बना ली थी। पहले जमशेदपुर और नोएडा में उसे ठिकाने लगाने की तैयारी की गई, लेकिन विक्रम के साथ हर समय लोगों के रहने के कारण योजना को अंजाम नहीं दिया जा सका। इसके बाद अभियुक्तों ने देहरादून में हत्या की साजिश रची। घटना से लगभग तीन माह पूर्व साजिश में शामिल एक अभियुक्त ने उसी जिम को जॉइन किया, जहां विक्रम शर्मा नियमित रूप से जाता था। घटना के दिन भी इसी अभियुक्त ने फोन के जरिए अपने साथियों को विक्रम के जिम में होने की जानकारी दी।  13 फरवरी 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि सिल्वर सिटी मॉल के पास अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा पुत्र अमृतपाल शर्मा, निवासी अमन विहार रायपुर के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, एसएसपी देहरादून और एसएसपी STF मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए गए।

जांच में सामने आया कि विक्रम शर्मा झारखंड का कुख्यात अपराधी था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे और वह जमानत पर बाहर था। करीब 8 वर्ष पूर्व जमशेदपुर पुलिस उसे एक हत्या के मामले में देहरादून से गिरफ्तार कर चुकी थी। हत्या के बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन कर CCTV फुटेज और सर्विलांस के जरिए जांच तेज की। फुटेज में तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देना और फिर सहस्त्रधारा क्षेत्र में वाहन बदलकर हरिद्वार की ओर भागना सामने आया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। जांच में पता चला कि फरारी के लिए हरिद्वार से रेंट पर स्कूटी और बाइक ली गई थी। भुगतान UPI के माध्यम से किया गया था। बाद में आरोपी झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो से फरार हुए। जांच के दौरान एक टीम को जमशेदपुर भेजा गया, जहां से राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के एल्फा-2 अपार्टमेंट से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद कर मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में BBA प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने स्वीकार किया कि आशुतोष, विशाल, अंकित और अन्य साथियों के साथ मिलकर विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश रची गई थी। हत्या के बाद अभियुक्तों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था भी उसी ने की थी।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. अक्षत ठाकुर उर्फ संजीव कुमार, निवासी जुगसलाई, जमशेदपुर

  2. राजकुमार, निवासी गाराबासा बाग बेड़ा, जमशेदपुर

वांछित अभियुक्त

  • अंकित वर्मा

  • आशुतोष सिंह

  • विशाल सिंह

  • आकाश कुमार प्रसाद

  • यशराज

  • जितेन्द्र कुमार साहु

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...