Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट किया...

वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट किया जाएगा पेश, मंत्रिमंडल की बैठक में 28 प्रस्तावों पर लगी मोहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 32 विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें से 28 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बजट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया जाएगा। बजट में आवश्यक संशोधन किए जाने के संबंध में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

 

धामी कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु

1. वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किए जाने को मंजूरी।

2. बजट में संशोधन की आवश्यकता होने पर निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।

3. यूआईआईडीबी के ढांचे में 14 नए पद सृजित करने तथा सहायक महाप्रबंधक (लेखा) के पदनाम व ऑफिस बॉय के मानदेय में परिवर्तन को स्वीकृति।

4. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना में 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों को शामिल करने का निर्णय।

5. उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड पुस्तकालय योजना को मंजूरी।

6. उत्तराखंड वन विभाग सर्वेक्षक सेवा नियमावली, 2010 में संशोधन को स्वीकृति।

7. शहरी विकास विभाग के तहत सभी 11 नगर निगमों में संविदा आधार पर पर्यावरण अभियंता के पद सृजित करने का निर्णय।

8. सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 को मंजूरी।

9. मौन पालन नीति 2026 को स्वीकृति।

10. मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान (बाल पालाश योजना) में 3 से 6 वर्ष के बच्चों हेतु नई सामग्रियों को शामिल करने का निर्णय।

11. मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में संशोधन; अंडा, दूध और केला के अतिरिक्त अन्य पोषक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।

12. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की 24वीं वार्षिक रिपोर्ट को सदन में प्रस्तुत करने की मंजूरी।

13. माल एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण की राज्य पीठ देहरादून में यथावत रखने तथा हल्द्वानी में अतिरिक्त राज्य पीठ/सर्किट बेंच स्थापित करने का निर्णय।

14. उत्तराखंड माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक को विधानसभा में पुनर्स्थापित करने की मंजूरी।

15. सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो को औद्योगिक विकास विभाग से स्थानांतरित कर वित्त विभाग के अंतर्गत गठित करने का निर्णय।

16. विश्व बैंक पोषित उत्तराखंड दक्ष जलापूर्ति कार्यक्रम के क्रियान्वयन को मंजूरी।

17. उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग हेतु नीति 2026 को स्वीकृति।

18. उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समूह ‘क’ और ‘ख’ कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली 2026 को मंजूरी।

19. उत्तराखंड चकबंदी अधिष्ठान में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) का एक निसंवर्गीय पद सृजित करने का निर्णय।

20. उत्तराखंड दुकान एवं स्थापना (रोजगार विनियमन एवं सेवा शर्त) संशोधन विधेयक 2026 को पुनर्स्थापित करने की मंजूरी।

21. समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक 2026 को स्वीकृति।

22. स्टोन क्रशर एवं संबंधित प्लांट नीति 2024 (तृतीय संशोधन) में हॉट मिक्स प्लांट की दूरी संबंधी मानकों में संशोधन को मंजूरी।

23. किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत राज्य स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष को ₹5000 तथा नामित सदस्यों को ₹3000 प्रति बैठक मानदेय स्वीकृत।

24. कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में लिपिकीय संवर्ग के पुनर्गठन को मंजूरी।

25. देहरादून (विकासनगर), उधम सिंह नगर (काशीपुर) और नैनीताल मुख्यालय में कुल 3 अतिरिक्त फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट स्थापित करने तथा पद सृजन को स्वीकृति।

26. नैनीताल हाईकोर्ट के लिए 1 तथा जिला न्यायालयों के लिए 13, कुल 14 कोर्ट मैनेजर पद सृजित करने की मंजूरी।

27. विश्व बैंक सहयोग से ‘Strengthening of Public Financial Management for Improved Service Delivery in Uttarakhand’ परियोजना के लिए स्टीयरिंग कमेटी व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट गठन को मंजूरी।

28. उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक 2026 को स्वीकृति तथा 4 विशेष शिक्षकों को नियमित नियुक्ति देने का निर्णय।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में 32 विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें से 28 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। आगामी बजट सत्र में 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर संशोधन का अधिकार मुख्यमंत्री को दिया गया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...