Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड अपनी पोल खुलते ही गोदियाल कर रहे युधिष्ठर का चोला पहनने की...

अपनी पोल खुलते ही गोदियाल कर रहे युधिष्ठर का चोला पहनने की कोशिश: चौहान

डांस पार्टी विवाद कांग्रेस का इतिहास, भाजपा को विवाद मे घसीटना व्यर्थ

देहरादून 26 फरवरी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने डांस पार्टी विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के बयान को सफेद झूठ तथा खुद की पोल खुलते ही धर्मराज युधिष्ठर का चोला ओढ़ने की कोशिश करार दिया है। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष की भट्ट को लेकर की गई टिप्पणी को झूठा बताते हुए कहा कि यह उनकी मामले को भाजपा की ओर मोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष खुद से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डांस पार्टी विवाद कांग्रेस पार्टी के काले अध्याय का हिस्सा रहा है। जनता भाजपा अध्यक्ष के संस्कार, व्यवहार, कार्यसंस्कृति और सार्वजनिक जीवन से जनता अच्छी तरह परिचित है।

 

चौहान ने इसे व्यक्तिगत और विद्वेष की राजनीति का परिणाम बताया है। खुद आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री भट्ट को अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी बता भी रहे थे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, लंबे समय से जनता द्वारा ठुकराए जाने वाले और नकारात्मक राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता इन दिनों पूरी फुर्सत से हैं। इसलिए वे व्यक्तिगत राजनीति की पराकाष्ठा करते हुए एक दूसरे को ठिकाने लगाने के लिए चरित्र हनन जैसे आरोपों से भी गुरेज नही कर रहे है। मुंबई डांस पार्टी विवाद की असल जड़ भी उनकी यही आपसी टकराहट है।

 

चौहान ने कहा कि चरित्र हनन और षडयंत्र कांग्रेस की रीति नीति तथा परंपरा का हिस्सा रहा है। हालांकि इस तरह के आरोपों और दुष्प्रचार का भाजपा पर कोई फर्क नही पड़ता, लेकिन बात खुद की गले पड़ते ही दूसरी तरफ दोषारोपण बर्दाश्त नही किया जायेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने जो कहा वह अपनी सुविधा के हिसाब से अर्ध सत्य है और शकुनि जैसे किरदार के बावजूद यह उनकी युधिष्ठिर बनने की कुचेष्ठा है। यह उनकी भाजपा अध्यक्ष की छवि पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर नुकसान पहुंचाने की साजिश है।

 

चौहान ने कहा कि कांग्रेस में आलाकमान से लेकर नीचे तक डांस बार और डांस पार्टी की संस्कृति रही है। वह उसी वातावरण के अभ्यस्त हैं और इसी कारण हर एक पर शक और साजिश उनके रोम रोम मे बसा है। जनता भाजपा के संस्कार, व्यवहार, कार्यसंस्कृति और अब तक उनसे संबंधित सार्वजनिक अनुभव को जनता देखती आई है। वहीं भाजपा अध्यक्ष का अब तक का ट्रैक रिकार्ड बेदाग और अनुशासित रहा है। कांग्रेस को अमर्यादित बोल और झूठे आरोपों से बचने की जरूरत है, क्योंकि जनता सब देखती और जानती है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...