Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेस, बसपा समेत अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन...

कांग्रेस, बसपा समेत अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा

विधानसभावार 2 से 3 हजार लोग पार्टी में होंगे शामिल, विधायकों की अहम भूमिका- भट्ट

 

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज विभिन्न दलों के नेताओं के साथ सैकड़ों मातृ शक्ति और जेन जी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, कुमायूं से गढ़वाल मंडल तक हमारी सरकार और संगठन से प्रभावित होकर सभी दलों से सैलाब हमसे जुड़ रहा है। जिसे देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका में विधानसभावार 2 से 3 हजार लोगों की ज्वाइनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में हुए आज के ज्वाइनिंग कार्यक्रम में राजपुर रोड विधानसभा और युवा मोर्चा पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या कांग्रेस, बसपा, यूकेडी, स्वराज सेवा दल एवं अन्य दलों के महिला एवं युवा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी में विश्वास जताया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार एवं विधायक राजपुर खजान दास ने सभी नवांगतुक सदस्यों को फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने खुशी जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आज आप सब लोगों का यहां आना बताता है कि हमारी डबल इंजन सरकार शानदार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को उनके उचित सम्मान का भरोसा दिलाते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। वही बताया कि इससे पहले हल्द्वानी रुद्रपुर पिथौरागढ़ के साथ-साथ देहरादून, हरिद्वार और गढ़वाल क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हजारों लोग पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में बहुत उत्साह प्रदेशभर में ज्वाइनिंग को लेकर देखा जा रहा है। उसे देखते हुए पार्टी विधानसभावार 2 से 3 हजार नए सदस्यों की ज्वाइनिंग के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है जिसमें विधायकों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। चूंकि प्रदेश के सभी छोटे-बड़े दलों के नेताओं के बाद आज बड़ी संख्या में मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी सरकार के विकास कार्यों और भाजपा संगठन की सक्रियता से प्रभावित होकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाना चाहते हैं। इसलिए मिशन 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने और विकसित उत्तराखंड निर्माण के लिए हमने संगठन के दरवाजे सहयोग के लिए खोले हुए हैं।

 

इस दौरान प्रदेश महामंत्री परिहार ने सभी नए सदस्यों को पार्टी के रीति-नीति, सिद्धांत और विचारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके देश में सबसे अधिक सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत तमाम जनप्रतिनिधि, जनता के हम पर अपूर्व विश्वास को दर्शाता है। केंद्र में लगातार तीसरी बार और प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के साथ आज भाजपा देश के 20 से अधिक राज्यों में सरकार गठित कर विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रहे है। आज की जॉइनिंग कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा से अभिषेक नौटियाल एवं भूपेंद्र बावा के सहयोग से पार्टी की सदस्यता लेने वाले लोगों में कांग्रेस पार्टी से पूर्व महानगर महामंत्री सौरभ सचदेवा, संजीव कुमार, अश्विनी वालिया, सिद्धार्थ कंबोज, शिवम सचदेव, गुरबख्श सिंह के साथ मातृ शक्ति में श्रीमती विजयलक्ष्मी सोढ़ी, श्रीमती अंशु जोशी, श्रीमती मधु राजपूत, पूनम आर्य, ममता सिंह, रेखा कौर, रितु गिल, सिमरन नागपाल, शीला कुमारी, कृष्ण डिमरी, ममता नागपाल, अनीता, पिंकी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता रहे।

 

इसके अतिरिक्त स्वराज सेवा दल छोड़कर श्रीमती सुनीता देवी के सहयोग से श्रीमती सुनीता साहनी, नीतू, पूजा, अनुपमा, हरविंदर कौर, उर्मिला, अंजना, मंजू, प्रीति, मीनाक्षी, प्रिया, रुक्मणी, नीना चौहान, काजल, पायल, ममता, टीना, ममता कौशल, प्रभा, तारा, संजय सनी, अभिषेक आदि सैकड़ों अन्य दलों के लोगों ने भी पार्टी का दामन थामा। उनके अतिरिक्त पूर्व पार्षद श्रीमती देविका रानी के नेतृत्व में भी नीरज, सोनू, दीपक, बॉबी, शिवम, अभिलाष, महेंद्र कंडारी, नितेश, नीतू, रोमा, कुसुम चंद आदि ने बड़ी संख्या में पार्टी की रीति-नीति में विश्वास जताया। वहीं युवा मोर्चा पदाधिकारियों के सहयोग से बसपा के चार बार के प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल चौधरी के सपुत्र  शेखर चौधरी ने भी आज पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ भाजपा में विश्वास जताने वालों में सुमित, सौरभ, शिवम, नवीन पुंडीर, मोहित, हर्ष, नकुल, ललित, ध्रुव, सुशील कुमार, मनोहर, धीरज शाह, मोनू,पवन, राजू, रोहित, अभिषेक, कार्तिक, आदित्य, मयंक, हितेश, कमल, अनिल, पंकज, आदित्य, कार्तिक भंडारी आदि सैकड़ों युवा जेन जी ने पार्टी के सिद्धांतों को आगे ले जाने का प्रण लिया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...