Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड डॉ. धन सिंह रावत ने ली उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग...

डॉ. धन सिंह रावत ने ली उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

भारत सरकार के एजेंडे के अनुरूप करें बैठक की तैयारी: डॉ. धन सिंह रावत

 

प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तुतीकरण भारत सरकार के एजेंडे के अनुरूप, तथ्यों एवं अद्यतन आंकड़ों पर आधारित तथा परिणामोन्मुखी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की उपलब्धियों, नवाचारों एवं भविष्य की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण में शामिल किया जाए।

 

डॉ. रावत ने समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में तैनात फैकल्टी, छात्र संख्या, आधारभूत संरचना, पुस्तकालयों में उपलब्ध पुस्तकों, इंटरनेट सेवाओं, प्रयोगशालाओं एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनईपी-2020 के तहत किए गए पाठ्यक्रम सुधार, नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) के अनुरूप क्रेडिट संरचना, भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित पाठ्यक्रम, कौशल संवर्धन कार्यक्रम, शिक्षक प्रशिक्षण, डिजिटलीकरण, प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण, छात्रावास सुविधाओं तथा नवाचार आधारित पहलों को प्रस्तुतीकरण में प्रमुखता से शामिल करने के निर्देश दिए।

 

विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत डॉ रावत ने निर्देश दिए कि 8 मार्च तक सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं 1 अप्रैल तक प्रत्येक विद्यालय में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके साथ ही राजकीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण, पेयजल व्यवस्था एवं आईसीटी लैब निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने शिक्षकों के त्रिस्तरीय ढांचा संबंधी प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश भीअधिकारियों की दिए।

 

साथ ही डॉ रावत ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की प्रस्तावित बैठक के लिए तैयार किए जाने वाले प्रस्तुतीकरण में बालिका शिक्षा पर विशेष फोकस रखने, ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो (GER), भारत दर्शन कार्यक्रम, जॉब फेयर, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, निपुण भारत मिशन, निपुण विद्यालय कार्यक्रम, आदर्श विद्यालय एवं अन्य नवाचारी पहलों को प्रमुखता से शामिल करने को कहा गया।

 

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह, निदेशक मुकुल कुमार सती, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा आनंद सिंह उनियाल, उप निदेशक दीपक पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...