Wednesday, September 23, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने होलिका दहन में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने होलिका दहन में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

देहरादून, 02 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर, किशन नगर एवं कैनाल रोड स्थित साकेत कॉलोनी में आयोजित होलिका दहन एवं होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ होलिका दहन कर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

राजेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक नन्हा फैन, कनव बहुगुणा, मंत्री गणेश जोशी से मिलने पहुंचा। मंत्री जोशी ने बच्चे को फूलों की माला पहनाई और ऑटोग्राफ देकर उसका उत्साहवर्धन किया।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर हम सभी को सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराइयों के दहन का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के रंगों की तरह अपने जीवन में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द के रंग भरें तथा आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करें। उन्होंने आगे कहा कि होली का पर्व हर्षोल्लास और उल्लास के साथ मनाएं, लेकिन साथ ही यह भी संकल्प लें कि अपने भीतर की नकारात्मकता, ईर्ष्या और द्वेष को समाप्त करेंगे। तभी होली का वास्तविक अर्थ सार्थक होगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत पूजा-अर्चना कर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

इस अवसर पर राज्यमंत्री देवेंद्र भसीन, डॉ.ओपी कुलश्रेष्ठ, पार्षद नंदनी शर्मा, पार्षद योगेश घाघट,कांता शर्मा, संजय अग्रवाल, डीडी अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन- रेखा आर्या “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की सुमुचित व्यवस्थाए...

चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

SDRF ने शव को 3 किमी पैदल स्ट्रेचर से पहुंचाया चोपता रुद्रप्रयाग। चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरकर लापता हुई पंजाब निवासी 26 वर्षीय महिला...

बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज हर विधानसभा, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर : सीडीओ अभिनव शाह   देहरादून। सेवा संकल्प अभियान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन- रेखा आर्या “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की सुमुचित व्यवस्थाए...

चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

SDRF ने शव को 3 किमी पैदल स्ट्रेचर से पहुंचाया चोपता रुद्रप्रयाग। चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरकर लापता हुई पंजाब निवासी 26 वर्षीय महिला...

बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज हर विधानसभा, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर : सीडीओ अभिनव शाह   देहरादून। सेवा संकल्प अभियान...

जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

शिकायत से समाधान तक पहुंचा प्रशासन, बेदीखाल में चिकित्सक की हुई तैनाती, मानसिक रोगी को इलाज हेतु भेजा सेलाकुई सड़क, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पेयजल, पेंशन, वन्यजीव,...

‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जाएगा जोड़ा, योजनाओं की दी जाएगी जानकारी-रेखा आर्या   रुद्रप्रयाग। महिला सशक्तिकरण...

मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण

ब्लैक स्पॉट, ओवरस्पीडिंग और सड़क इंजीनियरिंग की खामियों की होगी तकनीकी जांच; बड़े साइन बोर्ड और रंबल स्ट्रिप ब्रेकर लगाने के निर्देश देहरादून। मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या

सोमेश्वर में विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के शुभारंभ समारोह में पहुंचीं खेल मंत्री रेखा आर्या,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित खेल...

किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के...

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...