Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

  • प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !

 

देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री अमित शाह के देवभूमि आगमन पर होने वाले मार्गदर्शन से सरकार के प्रयासों और संगठन की कर्मठता में नया जोश भरने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि पार्टी प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सरकार और संगठन पर चर्चा के साथ 27 के चुनाव की दृष्टि श्री शाह का महत्वपूर्ण रणनैतिक आशीर्वाद हमे मिलने वाला है।

विभिन्न माध्यमों पर मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि कल हरिद्वार में होने वाली गृहमंत्री की जनसभा को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार ने इन चार सालों में चौगुनी गति से प्रदेश का विकास किया है। जिस तरह के आंकड़े ताजा आर्थिक सर्वेक्षण में भी सामने आए हैं वह इसकी पूरी तरह तस्दीक करते हैं। प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद, विकास दर, पर्यटन व्यवसाय और रोजगार दायरे में ऊंची छलांग हमने लगाई है। सरकार संगठन ही नहीं समस्त प्रदेशवासियों के लिए 4 साल की यह पूर्णता उत्सव मनाने जैसा है। यह हम सब का सौभाग्य है कि देश के गृहमंत्री और पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की गरिमामय उपस्थित और उद्वोधन हमें प्राप्त होने वाला है। जिसको लेकर समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। सभी उनके मार्गदर्शन को सुनने के लिए उत्सुक है और कल डेढ़ लाख से भी अधिक संख्या में वहां पहुंचने वाले हैं।

 

उन्होंने बताया कि कल ही श्री अमित शाह दोपहर गॉडविन होटल में होने वाली पार्टी प्रदेश कोर कमेटी की दूसरी बैठक में भी शिरकत करेंगे। जिसमें वे प्रदेश में सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की भी चर्चा करेंगे। सरकार और संगठन आने वाले दिनों में आगे किस तरह जनता के बीच सरकार के कामों और पार्टी की सक्रियता को प्रभावी बनाने जा रहा है, उसकी रूपरेखा भी प्रस्तुत की जाएगी। चूंकि चुनावी वर्ष है तो हम सभी लोगों को उम्मीद है कि 27 के चुनावों में हैट्रिक लगाने को लेकर भी रणनैतिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...