Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

  • गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन

 

देहरादून। दून की पावन धरती पर शुक्रवार का दिन श्रद्धा, आस्था और गुरु भक्ति से ओतप्रोत रहा। श्री गुरु राम राय जी महाराज एवं श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों के साथ 94 फीट ऊँचे नए पवित्र ध्वजदण्ड (नए श्री झण्डे जी) को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री दरबार साहिब लाया गया। इस दिव्य और अलौकिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु संगतें दून नगरी में एकत्रित हुईं। पूरी दून घाटी गुरु महिमा, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दी।

 

शुक्रवार प्रातः ब्रह्ममुहूर्त से ही संगतों के श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बॉम्बे बाग पहुँचने का क्रम प्रारम्भ हो गया था। श्रद्धालु अपने हृदय में अपार आस्था और गुरु भक्ति का भाव लिए इस पावन क्षण की प्रतीक्षा कर रहे थे। यहाँ पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को पावन दर्शन देकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। उनके सान्निध्य में वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्य भावनाओं से भर उठा। महंत देवेन्द्र दास जी महाराज की पावन अगुवाई में संगतों ने गुरु चरणों में अरदास अर्पित की। गुरु महिमा के जयकारों के बीच प्रातः लगभग 8 बजे श्रद्धालु संगतों ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नए पवित्र ध्वजदण्ड को अपने कंधों पर उठाया और श्री दरबार साहिब की ओर प्रस्थान किया। जैसे ही संगतों ने पवित्र ध्वजदण्ड को अपने कंधों पर धारण किया, पूरा वातावरण “श्री गुरु राम राय जी महाराज की जय”, “श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की जय” और “जय श्री झण्डे जी महाराज” के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि श्री झण्डा महोत्सव प्रेम, स्नेह, सद्भाव, भाईचारा, मानवता, श्रद्धाभाव और अटूट आस्था का प्रतीक पावन मेला है। यह मेला गुरु की कृपा और आशीर्वाद से सभी धर्मों, समुदायों और वर्गों के लोगों को एक सूत्र में पिरोता है। उन्होंने कहा कि इस मेले में सभी धर्मों और क्षेत्रों से जुड़े श्रद्धालु श्री गुरु राम राय जी महाराज के पावन दरबार में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गुरु महाराज की असीम कृपा और संगतों की अपार श्रद्धा से यह पावन मेला हर वर्ष और अधिक भव्य, दिव्य और आध्यात्मिक रूप में आयोजित होता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झण्डे जी मेला पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया जाएगा, जिसमें गुरु महिमा का प्रकाश चारों दिशाओं में फैलेगा और संगतें गुरु चरणों में शीश नवाकर स्वयं को धन्य करेंगी।

 

जब यह पावन शोभायात्रा श्री दरबार साहिब परिसर पहुँची, तब संगतों का उल्लास और भक्ति भाव अपने चरम पर दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह पथरी बाग क्षेत्र का दृश्य पूरी तरह भक्तिमय हो गया था। श्रद्धा, उमंग, उल्लास और गुरु भक्ति के अद्भुत संगम के बीच जैसे ही संगतों ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग के प्रांगण में नए पवित्र ध्वजदण्ड को अपने कंधों पर उठाया, पूरा क्षेत्र गुरु महिमा के जयकारों से गूंज उठा। संगतें पवित्र ध्वजदण्ड को लेकर टीएचडीसी चौक , श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सामने से होते हुए लाल पुल चौक पहुँचीं। वहाँ से यह पावन यात्रा मातावाला बाग और सहारनपुर चौक से होती हुई प्रातः लगभग 9ः30 बजे अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री दरबार साहिब पहुँची। जिन-जिन मार्गों से संगतें नए पवित्र ध्वजदण्ड को लेकर गुजरीं, उन सभी मार्गों पर दूनवासी श्रद्धाभाव के साथ हाथों में पुष्प लिए स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। हजारों दूनवासी प्रातः से ही इस अद्भुत और पावन क्षण का साक्षी बनने के लिए पलकें बिछाए प्रतीक्षा करते रहे। जहाँ-जहाँ से संगत आगे बढ़ती, वहाँ श्रद्धालु शीश झुकाकर गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते और पुष्प वर्षा कर संगतों का स्वागत करते।

मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा संगतों के स्वागत और सेवा के लिए शबील, शीतल जल, फल एवं अन्य प्रसाद के लंगर की व्यवस्था की गई थी। काबिलेगौर है कि नए पवित्र ध्वजदण्ड को तैयार करने में पिछले लगभग दो महीनों से कई कुशल कारीगर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए थे। ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले की भव्य तैयारियों के चलते श्री दरबार साहिब में संगतों के आगमन का क्रम लगातार तेज हो गया है। इस वर्ष नए श्री झण्डे जी के आरोहण को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण बना हुआ है। गुरुवार देर शाम से ही श्री दरबार साहिब परिसर में विशेष चहल-पहल आरम्भ हो गई थी। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड सहित आसपास के अनेक राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु संगतें गुरुवार शाम को ही श्री दरबार साहिब पहुँच गई थीं और गुरु चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर रही थीं।

8 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री झण्डा महोत्सव

8 मार्च को ऐतिहासिक श्री झण्डे जी का आरोहण होगा। इसी के साथ श्री झण्डा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में 8 मार्च को 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का आरोहण किया जाएगा। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन का अनुमान है कि इस पावन बेला का साक्षी बनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचने वाले हैं। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन, श्री झण्डा मेला आयोजन समिति के मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने जानकारी दी कि श्री दरबार साहिब प्रबन्धन की ओर से संगतों के ठहरने की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। श्री गुरु राम राय राय पब्लिक स्कूल बिंदाल, श्री गुरु राम राय राय पब्लिक स्कूल तालाब, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल राजा रोड, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल भण्डारी बाग, श्री गुरु राम राय राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर सहित दून की सभी प्रमुख धर्मशालाओं में संगतांे के ठहरने की व्यवस्था की गई है। एक दर्जन छोटे बड़े लंगरांे की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था व स्वास्थ्य व्यवस्था के अन्तर्गत मेला थाना व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर का मेला अस्पताल शुरू हो गया है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...