Tuesday, March 17, 2026
Home उत्तराखंड गंभीर आरोपों के बावजूद दुष्यंत गौतम का स्वागत और मंच साझा करना...

गंभीर आरोपों के बावजूद दुष्यंत गौतम का स्वागत और मंच साझा करना सीबीआई जांच की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न : गरिमा मेहरा दसौनी

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम पर लगे बेहद गंभीर आरोपों के बावजूद जिस तरह से उन्हें भाजपा के कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में शामिल कराया जा रहा है, फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया जा रहा है और वह मुख्य mntri समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हैं, वह पूरे मामले की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। दसौनी ने कहा कि जब किसी व्यक्ति पर इतने संगीन आरोप लगे हों और उसी मामले में राज्य सरकार द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति की जा चुकी हो, तब नैतिकता की मांग यह होती है कि जांच पूरी होने तक संबंधित व्यक्ति को सार्वजनिक गतिविधियों और पद की जिम्मेदारियों से दूर रखा जाए। लेकिन भाजपा इसके उलट आचरण कर रही है।

गरिमा ne कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ इतने गंभीर आरोप सामने आए हों, उसका सार्वजनिक मंचों पर स्वागत होना और सत्ता के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकों में भाग लेना यह संकेत देता है कि भाजपा इस पूरे मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उसे सामान्य बनाने का प्रयास कर रही है। ऐसे माहौल में यह सवाल स्वाभाविक है कि आखिर सीबीआई जांच की निष्पक्षता की गारंटी कैसे दी जा सकती है। दसौनी ने कहा कि भाजपा अक्सर नैतिकता, पारदर्शिता और “चाल, चरित्र और चेहरा” की बात करती है, लेकिन व्यवहार में उसके आचरण में इसका कोई प्रतिबिंब दिखाई नहीं देता। यदि भाजपा वास्तव में निष्पक्ष जांच चाहती है तो उसे तत्काल प्रभाव से दुष्यंत gautam को उनके पद से हटाकर जांच पूरी होने तक संगठनात्मक और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति इस पूरे घटनाक्रम को बहुत गंभीरता से देख रही है और प्रदेश की जनता भी यह जानना चाहती है कि जब जांच चल रही है, तब ऐसे आरोपों से घिरे व्यक्ति को भाजपा क्यों संरक्षण दे रही है। इस मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि न्याय की प्रक्रिया पर किसी भी प्रकार का संदेह न रहे।

RELATED ARTICLES

गंभीर आरोपों के बावजूद दुष्यंत गौतम का स्वागत और मंच साझा करना सीबीआई जांच की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न : गरिमा मेहरा दसौनी

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम पर लगे बेहद गंभीर आरोपों के बावजूद...

विजय कॉलोनी वार्ड के पथरियापीर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 मार्च। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विजय कॉलोनी वार्ड के पथरियापीर क्षेत्र में अर्बन...

खंडहर में मिली महिला की लाश, हत्या या ओवरडोज़ — पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास चूनाभट्टा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक खंडहरनुमा मकान से एक महिला की लाश बरामद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत

ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल के जरिए होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग यात्रा रूट पर तैनात रहेंगी 177 एम्बुलेंस, हेली एम्बुलेंस भी रहेगी मुस्तैद सूबे में संचालित चार...

गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला

गैस संकट पर केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदारए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में भारी अनियमितताएं – डॉ. हरक सिंह रावत देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव...

आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

देहरादून – मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणा कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य...

बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग

आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण कर रहे हैं धामी: गौतम   देहरादून-  भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बूथ...

जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की...

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड

देहरादून- उत्तराखंड में मार्च के तीसरे सप्ताह की शुरुआत मौसम के अचानक बदले मिजाज के साथ हुई। रविवार को राजधानी Dehradun समेत कई क्षेत्रों में तेज...