Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड जिला प्रशासन की क्यूआरटी सक्रिय, मौक ड्रिल; करके टटोली नब्ज़।

जिला प्रशासन की क्यूआरटी सक्रिय, मौक ड्रिल; करके टटोली नब्ज़।

आपदा कन्ट्रोलरूम में प्रातः 09ः45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश ट्रांजिट में बम होने की सूचना पर भगदड़ मच गई है। सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन जिला का आईआरएस सिस्टम सक्रिय हो गया। जनपद देहरादून में आज अलग-2 स्थानों पर घटित हुई घटनाओं 16 लोग घायल हो गए।  गंगा नदी का जलस्तर बढने से  02 लोग लापता हो गए थे। आज सुबह जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें जिले के तहसील विकासनगर क्षेत्र में अवस्थित ट्रांजिट कैंप में आग लगने से वहां मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। कन्ट्रोलरूम से राहत बचाव दलों एवं सम्बन्धित क्षेत्रीय एसडीआरएफ, तहसील स्तर पर टीमों को राहत बचाव कार्य हेतु भेजा गया।  उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी कन्ट्रोलरूम में उपस्थित होकर उक्त स्थलों चल रहे राहत बचाव कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिलाधिकारी स्वयं राहत बचाव कार्य की पल-पल की ली तथा सकुशल राहत बचाव अभियान का सम्पादन करवाया।
आज प्रातः जनपद में 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के उपरांत तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत हरबर्टपुर ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रियों के बीच भगदड़ की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिला स्तरीय आईआरएस को तत्काल सक्रिय किया गया तथा विभिन्न विभागों की राहत एवं बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। टीमों द्वारा 4 घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते हुए प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सालयों में रेफर किया गया।
वहीं जनपद के ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में बम विस्फोट की सूचना के पश्चात भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही साथ ही त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में ऊपरी क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से तीर्थ यात्रियों के बहने एवं डूबने की घटनाओं का सिमुलेशन किया गया। इन परिस्थितियों में एसडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस एवं चिकित्सा टीमों द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तथा प्रभावितों को सुरक्षित निकाला गया। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैम्प की घटना में 04 लोग घायल हुए जिनको उपचार हेतु अस्पताल पंहुचाया गया वहीं गंगा का जलस्तर बढाने से 02 व्यक्ति बह गए थे, जिन्हे बचाव टीम द्वारा खोजबीन कर सकुशल बचा लिया गया।
जनपद के कालसी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-707 (जुड्डो-यमुना पुल मार्ग) पर वाहन दुर्घटना में 03 लोग घायल हो गए जिनमें 01 व्यक्ति गंभीर घायल हो गया था, दुर्घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीमों द्वारा घायलों को वाहन से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से चिकित्सालय पहुंचाया गया वाहन में कुल 9 यात्री सवार थे।  इसके अतिरिक्त जिले के मसूरी क्षेत्र में देहरादून-मसूरी-टिहरी मोटर मार्ग (एनएच-707ए) के किमी 162 पर होटल देवलोक के समीप भारी वर्षा के कारण भूस्खलन एवं मार्ग धंसने से मार्ग अवरुद्ध होने से फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने तथा यातायात बहाल किया गया तथा घटना में 03 घायलों को 108 सेवा के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया।
उत्तराखण्ड राज्य में संभावित प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान जन-धन की क्षति को न्यूनतम किए जाने तथा आपदा पूर्व तैयारियों को परखने के उद्देश्य से आज जनपद देहरादून में व्यापक मॉक अभ्यास  का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता का परीक्षण करना रहा। कन्ट्रोलरूम में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मनोज कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला सूचना अधिकारी बीसी नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला कार्यक्रम जितेन्द्र कुमार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी रिषभ कुमार,  सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  विकासनगर में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, ऋषिकेश में उप जिलाधिकारी योगेश मेहर,  कालसी में उप जिलाधिकारी कालसी/चकराता प्रेमलाल, मसूरी में नायब तहसील उपेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू आपरेशन का सम्पादन किया गया।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...