Wednesday, November 4, 2026
Home उत्तराखंड दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित

दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कॉलेज में अत्याधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी (DDR) मशीन सफलतापूर्वक स्थापित कर दी गई है, जिससे मरीजों को अब और अधिक सटीक एवं तेज़ जांच सुविधा मिल सकेगी।

 

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय मुख्य रूप से कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन को जाता है, जिनके विशेष प्रयासों और सक्रिय पहल से यह मशीन संस्थान को प्राप्त हो पाई है। उनके नेतृत्व में संस्थान लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अपनाते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

 

नई DDR मशीन की विशेषता यह है कि यह पारंपरिक एक्स-रे की तुलना में अधिक उन्नत है और शरीर के अंगों की गतिशील (dynamic) इमेजिंग करने में सक्षम है। इससे फेफड़ों, हृदय और मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम से जुड़ी बीमारियों की पहचान अधिक सटीकता से की जा सकेगी।

 

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस मशीन के स्थापित होने से न केवल मरीजों को बेहतर और त्वरित निदान सुविधा मिलेगी, बल्कि मेडिकल छात्रों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जनता दर्शन कार्यक्रमों में शिकायतों का हो रहा समाधान, जनता...

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं   नैनीताल। मुख्यमंत्री...

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक   रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार अपराह्न...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जनता दर्शन कार्यक्रमों में शिकायतों का हो रहा समाधान, जनता...

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं   नैनीताल। मुख्यमंत्री...

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक   रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार अपराह्न...

बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप उनके...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर...

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सालावाला में राज्य योजना वर्ष 2026-27 के तहत न्यू कैंट रोड स्थित...

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत की समस्याओं से जुड़े मामले उठे शिकायतों के त्वरित एवं...

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...