Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड ऋषिकेश एम्स में शुरू हुई दो दिवसीय Y-20 सम्मेलन का कैबिनेट मंत्री...

ऋषिकेश एम्स में शुरू हुई दो दिवसीय Y-20 सम्मेलन का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ

हिंदुस्तान युवाओं का देश है, जिनमें नेतृत्व किए जाने की क्षमता है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने युवाओं के दम पर भारत को विकसित देशों की श्रृंखला में खड़े किए जाने का संकल्प लिया है। उक्त बातें आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय ‌एम्स, ऋषिकेश में “यूथ -20 कन्सल्टेशन इवेन्ट” जिसमें देश विदेश के लगभग ढाई सौ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं का शुभारंभ करने के उपरांत कहीं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत आज विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहा है, लेकिन उसके बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-20, वाई 20 जैसे सम्मेलनों की अध्यक्षता किए जाने का मौका मिला है, यह भारत के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक चुनौतियों से जूझते भारत को इस प्रकार के सम्मेलनों से उनका समाधान किए जाने का रास्ता निकलेगा।उन्होंने कहा कि Y-20 युवाओं से जुड़े मामलों का समूह है, जिसमें दुनिया की 20 बड़ी एवं उन्नत अर्थव्यवस्था अर्थात G-20 का का प्रतिनिधित्व करती है।

उन्होंने कहा कि Y-20 निश्चित रूप से हमें ऐसा मंच उपलब्ध कराता है, जहां वैश्विक स्तर के युवा नेताओं द्वारा वैश्विक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही वैश्विक चुनौतियों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर स्वस्थ परिचर्चा के माध्यम से आम सहमति से अनुकूलतम निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।भारत के लिए प्रथम बार G-20 की अध्यक्षता करना गौरव का विषय है। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ से प्रारम्भ हुए आजादी के अमृत काल में इस अवसर से निश्चित रूप से भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्राप्त हुई है। कहा कि भारत सदैव से ही वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धान्त पर आगे बढ़ता रहा है ।वसुधैव कुटुम्बकम की इसी परम्परा ने भारत को विभिन्न चुनौतियों का व्यवहारिक समाधान खोजने तथा वैश्विक समग्र कल्याण को बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हम आज यहां Y-20 संवाद हेतु एकत्रित हुए हैं, यह संवाद निश्चित रूप से वैश्विक युवा नेतृत्व को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। भारत का यह प्रयास है कि वैश्विक युवा नेतृत्व एवं साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ किया जाए, जिससे युवा साथ आकर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से आ रही चुनौतियों का समग्र प्रयासों से सामना कर स्वस्थ एवं शान्त वैश्विक पटल भावी पीढ़ियों हेतु रख सकें।

उन्होंने कहा कि Y-20 इण्डिया के साझेदार के रूप में एम्स ऋषिकेश में सम्मेलन की थीम हेल्थ वैलनेस एंड स्पोर्ट्स है, जिसमें निश्चित रूप से ही इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ पैनेलिस्टों द्वारा विगत 08 सप्ताह से राज्य में विभिन्न रनअप इवेन्ट के माध्यम से स्थानीय संस्थाओं में की जा रही परिचर्चाओं के परिणामों पर मन्थन किया जायेगा एवं एक सार्वभौमिक तथा सार्वगर्भित हल प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार खेलो को। बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। बीते 01 वर्ष में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के स्वास्थ, संवर्द्धन हेतु खेलों को विशेष आयाम देने हेतु प्रयास किये गये हैं, जिसके अन्तर्गत खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल अवस्थापना सुविधाएं प्रदान किये जाने एवं खेल संस्कृति को बढावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनपदीय स्टेडियमों में 37 खेल अवस्थापना सुविधाएं सृजित की जा रही है, जिस हेतु रू0 209.91 करोड़ की धनराशि व्यय की गयी। साथ ही खिलाड़ियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेलों में पदक अर्जित करने के फलस्वरूप 13 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों, 183 राष्ट्रीय खिलाड़ियों एंव उनके 51 प्रशिक्षकों को नगद पुरस्कार के रूप में रू0 5.50 करोड़ धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...