Tuesday, August 4, 2026
Home उत्तराखंड पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल...

पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का दौरा कर लौटने के बाद आयोजित की प्रेस वार्ता

उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में 40 मजदूरों के फंसे होने की खबर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का दौरा किया। घटना स्थल का दौरा पूर्ण करने के उपरान्त मंत्री प्रसाद नैथानी ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाये।

पत्रकार वार्ता में मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि टनल की जो स्थिति है वह भयावह है भाजपा सरकार हवा में हाथ पैर मार रही है कोई सटीक प्लान मजदूरों को निकालने के लिए सरकार के पास नहीं है जिसका जीता जागता उदाहरण यह है कि दिपावली के दिन से अभी तक मजदूर वहां फंसे हुए हैं एक एक पल उनके जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। उसके बावजूद भी केवल सरकार बयानबाजी तो कर रही है मगर अभी तक मजदूरों को बाहर नही निकाल पाई है हम सबकी चिंता यह है कि मजदूर जल्द से जल्द टनल से सुरक्षित बाहर निकले।

मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है कि उस टनल में वहां पर मलबा आया हो वहॉ पहले भी तीन बार इस तरह की छोटी घटनाएं हो चुकी थी फिर भी पहले से प्रोटेक्शन के काम क्यों नही किए गये। टनल बनाने के पूर्व टनल का सेफ्टी ऑडिट हुआ तो उसकी मॉनिटरिंग क्यों नहीं हुयी। कार्यदायी संस्था ने मॉनिटरिंग में लापरवाही क्यों बरती और निर्माण एजेंसी को निर्माण की गुणवत्ता एवं सिक्योरिटी प्वाइंट पर लापरवाही और मनमानी क्यों करने दी, और निर्माण की गुणवत्ता पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे तो उन सवालों को नजर अंदाज क्यों किया गया वहॉ काम कर रहे मजदूरों को दीपावली जैसे राष्ट्रीय त्योहार पर छुट्टी क्यों नही दी गयी। कई गम्भीर सवाल हैं जो स्थानीय जनता व मजदूरों के परिजन उठा रहे हैं।

मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि जिस कंपनी इस टनल का काम दिया गया है वह पहले से ही विवादित कम्पनी है और महाराष्ट्र में इस कंपनी पर गंभीर आरोप हैं और कम्पनी पर जॉच भी चल रही है। फिर भी उसको टनल का काम सौंपा गया, और जिस कम्पनी को टनल के निर्माण का ठेका मिला हुआ है उसने भी काम आगे सबलेट किया हुआ है जो निर्माण कम्पनी अब वहॉ काम कर रही है बताया जा रहा है वह कंपनी ऋषिकेश, कर्णप्रयाग रेल लाईन में भी टनल निर्माण का कार्य कर रही है। सिल्क्यारा उत्तरकाशी टनल में जिस तरीके का घटिया निर्माण हुआ है उससे आंशकाएं खडी हो गयी है कि कहीं ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के टनल निर्माण में भी अनियमितता न बरती गयी हों, उत्तराखण्ड में बन रही सभी टनलों का दोबारा से सेफ्टी ऑडिट होना चाहिए। जिससे पता लगाया जा सके कि ये टनलें मानकों के अनुसार बनी हैं इन निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से कोई छेड़छाड़ हुई है या नहीं हुई है।

मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि वहॉ पर राहत और बचाव के काम में लगी हुयी सभी एजेंसियां और जिला प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि मजदूरों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला जाए, मगर दूसरी और प्रदेश सरकार इस प्रकरण पर गम्भीर नजर नही आ रही है। क्योंकि अभी तक न तो वहॉ जिले के प्रभारी मंत्री पहुॅचें है न आपदा प्रबंधन मंत्री ने वहां पर कैंप किया है हॉ मुख्यमंत्री वहॉ जरूर पहुंचे थे उन्होंने भी जिला प्रशासन पर सारी जिम्मेदारी छोड़ दी। और स्वयं मध्य प्रदेश चुनाव में चले गये। इससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार इस घटना पर कितनी गंभीर है। प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण ही इतने दिन से मजदूर वहॉ फसे हैं ज़िन्दगी और मौत से जुझ रहे हैं। अब उनके परिजनों का धैर्य भी जवाब देने लगा है। मंत्री प्रसाद नैथानी महामहिम राष्ट्रपति से अपील की कि हमारा सरकार से भरोसा उठ गया है अतः आप स्वंय मामले का संज्ञान लेकर मजदूरों की प्राण रक्षा के लिए सरकार को निर्देश दें।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...