Wednesday, October 7, 2026
Home उत्तराखंड महज़ सिर्फ 300 रुपयों के लिए प्लम्बर ने की तीन लोगो की...

महज़ सिर्फ 300 रुपयों के लिए प्लम्बर ने की तीन लोगो की निर्मम हत्या, स्थानीय लोगों ने मौका ए वारदात से पकड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोपहर 3 बजे के लगभग कण्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को तपोवन क्षेत्र स्थित विष्णुलोक कॉलोनी से एक व्यक्ति द्वारा घर में चोरी की वारदात करने और मौके पर लोगो द्वारा उसे पकड़ लिए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचे तो विष्णुलोक स्थित एक घर के पास स्थानीय लोगो ने एक व्यक्ति को पकड़ा हुआ था, जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके द्वारा पेचकस से उक्त घर में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति और एक महिला पर हमला किया गया है, इसपर मौके पर पुलिस ने घर के अंदर पाया कि एक बुजुर्ग दंपत्ति और एक महिला के लहूलुहान हालत में अचेत पड़े थे जिन्हे स्थानीय व्यक्तियों कि सहायता से पुलिस द्वारा तत्काल उपचार के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल भेजा गया जहा पर डॉक्टरों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया, जिनकी पहचान रमेश कपूर पुत्र स्वर्गीय द्वारिया दास कपूर उम्र 80 वर्ष निवासी लेन-2 विष्णु लोक कॉलोनी तपोवन रोड देहरादून (मूल निवासी किरतपुर जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश), रजनी कपूर पत्नी वीरेंदर कपूर, उम्र 75 वर्ष निवासी उपरोक्त एवं तिलया देवी उर्फ़ शीला पत्नी स्व पवन राम उम्र 48 वर्ष निवासी बिहारी बसरी विद्या विहार, थाना रायपुर देहरादून के रूप में हुई। रमेश कपूर रायपुर स्थित ऑर्ड्नन्स फैक्ट्री से सेवानिवृत थे तथा उनके दो बेटे जो दिल्ली और मुंबई में कार्यरत है उन्हें पुलिस द्वारा घटना के विषय में सूचित कर दिया गया है।

 

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट कि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के माध्यम से साक्ष्य इकट्ठे किये। घटना के सम्बन्ध में मृतक महिला के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त राजकुमार पुत्र वीरेंदर सिंह निवासी, इंद्रेश नगर, सहारनपुर चौक, देहरादून ने बताया कि वह प्लम्बर का कार्य करता है और पिछले २ वर्षो से उक्त दंपत्ति के घर पर प्लंबिंग का कोई कार्य होने पर वह आता जाता रहता है और आज भी प्लंबिंग के कार्य कि वजह से ही वह उनके घर आया था पर दंपत्ति ने कार्य पूरा होने के बाद आधे दिन का हवाला देकर उसकी पूरी दयाहड़ी 600 रूपये ना देकर उसे 300 रूपये दिए जिसको लेकर उनमे बहस बाज़ी हुई और स्वर्गीय रमेश कपूर द्वारा उसके साथ गाली गलौच करने पर वह आग बबूला हो गया और तैश में आकर उसने पहले रमेश कपूर पर पेचकस से और उनके बचाव में आने पर उनकी पत्नी रजनी के ऊपर भी वार किया तभी शोर सुनकर उक्त घर के सामने वाले घर में काम करने वाली तिलया देवी (शीला) भी मौके पर पहुंची और उसके रजनी देवी पर वार करने से अभियुक्त को रोकने कि कोशिश करने पर अभियुक्त ने उसके ऊपर भी पेचकस से वार कर उसे और रमेश कपूर और उनकी पत्नी रजनी देवी को मौत के घाट उत्तर दिया। पुलिस ने मौका ए वारदात से घटना में प्रयुक्त पेचकस को बरामद कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं कि गहनता से जांच कर अभियुक्त से वृस्तृत पूछताछ की जा रही है

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन

डीएम आशीष भटगांई ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक   पिथौरागढ़। आदि कैलाश क्षेत्र में आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक...

प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश   देहरादून। ‘सेवा...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

महज़ सिर्फ 300 रुपयों के लिए प्लम्बर ने की तीन लोगो की निर्मम हत्या, स्थानीय लोगों ने मौका ए वारदात से पकड़ा पुलिस ने...

दोपहर 3 बजे के लगभग कण्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को तपोवन क्षेत्र स्थित विष्णुलोक कॉलोनी से एक व्यक्ति द्वारा घर में...

आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन

डीएम आशीष भटगांई ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक   पिथौरागढ़। आदि कैलाश क्षेत्र में आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक...

प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश   देहरादून। ‘सेवा...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग...

जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मौके पर निरीक्षण और विभागीय समन्वय से प्रकरणों के समाधान पर जोर   पौड़ी- अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित...

गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

15 दिन के भीतर गौसदनों के लिए भूमि चयन की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश पौड़ी- उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र...

मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने नव नियुक्त कार्मिकों से सेवाभाव और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने का किया आह्वान   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को...

जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, मुआवजा सहित...

हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव

जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग से SDRF पोस्ट श्री केदार को सूचना प्राप्त हुई कि घोड़ा पड़ाव के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया...

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री...