Monday, March 9, 2026
Home उत्तराखंड श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का महासागर, झण्डे जी पर झुके...

श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का महासागर, झण्डे जी पर झुके लाखों शीश, गुरु राम राय जी महाराज व महंत देवेन्द्र दास महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी

  • श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का महासागर, झण्डे जी पर झुके लाखों शीश,
  • गुरु राम राय जी महाराज व महंत देवेन्द्र दास महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी
  • दरबार साहिब में शाम 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण

 

“झण्डा चढ़या चढ़या ए देरादून, संगतां मनाले खुशियां, खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा, देखो-देखो गुरां दा झण्डा चढ़या” जैसे ही यह श्रद्धा से भरे स्वर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में गूंजे, पूरा वातावरण गुरु भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो उठा। रविवार को लाखों श्रद्धालुओं और दूनवासियों की पावन उपस्थिति में गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक श्री झण्डा साहिब का भव्य आरोहण हुआ। जैसे ही दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के संदेश पर आरोहण की प्रक्रिया आरंभ हुई, पूरी द्रोणनगरी श्री गुरु महाराज जी के जयकारों से गूंज उठी। ठीक शाम 4 बजकर 12 मिनट पर 94 फीट ऊंचे पवित्र श्री झण्डे जी का आरोहण पूर्ण हुआ। इस दिव्य क्षण का साक्षी बनते ही संगतों ने “जय श्री गुरु राम राय जी महाराज” और जय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के गगनभेदी जयकारे लगाए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम उठे। इसी के साथ देहरादून की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर श्री झण्डे जी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया।

 

रविवार को सूर्योदय से पहले ही दरबार साहिब परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश-विदेश से आई संगतों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से श्री झण्डे जी के समक्ष शीश नवाया और श्री गुरु महाराज जी के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य माना। पूरे परिसर में तिल रखने तक की जगह नहीं थी। हर कोई गुरु महाराज की कृपा पाने और श्री झण्डा साहिब के समक्ष मत्था टेकने को आतुर दिखाई दिया। सुबह 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना आरंभ हुई। 8ः30 बजे श्रद्धालुओं ने पवित्र ध्वज दंड श्री झण्डे जी को उतारा और विधि-विधान से पूजा की। संगतों ने अत्यंत श्रद्धा के साथ दूध, घी, शहद, गंगाजल और पंचगव्य से पवित्र ध्वज का अभिषेक किया। इसके बाद 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर पहले सादे और शनील के गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान एक विशेष परंपरा निभाई जाती है। पूरी प्रक्रिया में श्री झण्डे जी को एक क्षण के लिए भी जमीन पर नहीं रखा जाता, बल्कि संगतें अपने हाथों पर उसे थामे रहती हैं।

दोपहर करीब 1ः30 बजे जैसे ही दर्शनी गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई, संगतों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। हजारों श्रद्धालु उस पवित्र गिलाफ को स्पर्श कर पुण्य अर्जित करने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और गुरु महिमा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरु की कृपा से जगमगाई द्रोणनगरी नए मखमली वस्त्र और सुनहरे गोटों से सुसज्जित श्री झण्डा साहिब का आरोहण होते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु लकड़ी की कैंचियों को थामकर पवित्र ध्वज को ऊंचाई तक पहुंचाने में सहभागी बने। यह दृश्य श्रद्धा, समर्पण और गुरु प्रेम की अनुपम मिसाल बना रहा।  झण्डे जी के आरोहण के बाद महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश व प्रदेशवासियों और संगतों को श्री झण्डा जी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रेम, सद्भावना, भाईचारे, उल्लास और अमन-चैन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि झण्डे जी के समक्ष शीश नवाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, इसी कारण देश-विदेश से संगतें हर वर्ष इस पावन बेला की प्रतीक्षा करती हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि गुरु राम राय जी महाराज की असीम कृपा देश व प्रदेशवासियों और संगतों पर सदैव बनी रहे।

 

झण्डे जी आरोहण के बाद एक बाज ने श्री झण्डे जी की परिक्रमा की। श्रद्धालु इसे हर वर्ष की तरह गुरु राम राय जी महाराज की सूक्ष्म दिव्य उपस्थिति का प्रतीक मानते हैं। इस अद्भुत दृश्य ने संगतों की श्रद्धा को और भी गहरा कर दिया और पूरा परिसर भक्ति के उल्लास से झूम उठा। मेले के दिव्य दृश्य को अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए इस बार 5 बड़ी एलईडी स्क्रीनों लगाई गईं। साथ ही फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से भी श्री झण्डे जी आरोहण का सीधा प्रसारण किया गया। ड्रोन कैमरों से की गई भव्य कवरेज श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

 

उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से संगतें यहां पहुंचीं। विदेशों से आई संगतों ने भी इस दिव्य अवसर पर श्री झण्डे जी के दर्शन कर श्री गुरु महाराज जी की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए ढोल की थाप पर झूमते नजर आए श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर में स्नान कर श्री गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। झण्डा जी मेला आयोजन समिति ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए पुलिस, प्रशासन, मीडिया और दूनवासियों का आभार व्यक्त किया। समिति के मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की ओर से सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

उत्साहजनक आर्थिक सर्वेक्षण के बाद विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट: भट्ट

भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद देहरादून 8 मार्च। भाजपा ने विकासोन्मुख एवं कल्याणकारी बजट की उम्मीद के साथ सभी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सैनिक की बेटी को लैपटॉप प्रदान करने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रभावित परिवारों को भी बांटी सहायता राशि

देहरादून, 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में दिवंगत पूर्व सैनिक की पुत्री देहरादून...

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्साहजनक आर्थिक सर्वेक्षण के बाद विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट: भट्ट

भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद देहरादून 8 मार्च। भाजपा ने विकासोन्मुख एवं कल्याणकारी बजट की उम्मीद के साथ सभी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सैनिक की बेटी को लैपटॉप प्रदान करने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रभावित परिवारों को भी बांटी सहायता राशि

देहरादून, 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में दिवंगत पूर्व सैनिक की पुत्री देहरादून...

श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का महासागर, झण्डे जी पर झुके लाखों शीश, गुरु राम राय जी महाराज व महंत देवेन्द्र दास महाराज...

श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का महासागर, झण्डे जी पर झुके लाखों शीश, गुरु राम राय जी महाराज व महंत देवेन्द्र...

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...