Thursday, September 17, 2026
Home उत्तराखंड उत्साहजनक आर्थिक सर्वेक्षण के बाद विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का...

उत्साहजनक आर्थिक सर्वेक्षण के बाद विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट: भट्ट

  • भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद
  • देहरादून 8 मार्च। भाजपा ने विकासोन्मुख एवं कल्याणकारी बजट की उम्मीद के साथ सभी विधायकों को बजट सत्र की शुभकामनाएं दी है।

 

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह का उत्साहवर्धक आर्थिक सर्वेक्षण सामने आया है उससे निश्चित है कि राज्य को उससे आगे ले जाने वाला बजट सरकार लेकर आएगी। लिहाजा राज्य की आर्थिक सेहत के साथ जन मुद्दों एवं समस्याओं को उठाने के इस सुनहरे अवसर का लाभ सभी पक्षों अवश्य लेना चाहिए।

 

कल से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में प्रारंभ होने वाले बजट सत्र को लेकर जारी अपने संदेश में उन्होंने प्रस्तावित बजट और चर्चा को प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं का पूरक बताया है। चूंकि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम बजट है लिहाजा यह ऐतिहासिक और उत्तराखंड को विकसित राज्य की पहली पायदान पार कराने का दस्तावेज होगा। भाजपा सरकारों और विशेषकर विगत 4 वर्षों में जनसहयोग के साथ किए गए अथक प्रयासों का नतीजा रहा कि राज्य विकसित होते राज्यों की श्रेणी में शुमार हो गया है। ताजा आर्थिक सर्वेक्षण भी इस सच्चाई को आंकड़ों के रूप में स्वीकार करता नजर आता है। प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद, विकास दर, रोजगार सृजन, उद्योगों के अनुकूल वातावरण, सतत विकास सूचकांक, निर्यात के अनुकूल व्यवस्था आदि विकास के सभी मानदंडों में हम शीर्ष राज्यों में शामिल हुए हैं। इसी तरह आम लोगों के लिए बिजली, पानी, सड़क, अन्य कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, दैनिक जीवन की अन्य जरूरी आवश्यकताओं को भी पूरा करने में केंद्र के सहयोग से राज्य अव्वल है।

 

उन्होंने कहा कि आज विकसित राज्य निर्माण के हाइवे पर उत्तराखंड ने अपना सफर शुरू कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो बजट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आएगा, वह राज्य के विकसित होने को बुलेट की रफ्तार देगा। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ कल्याणकारी राज्य स्थापित करने की अवधारणा पर भी तेजी से कार्य कर रही है। लिहाजा आम जनमानस के जीवन को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाकारी बनाने के लिए भी सरकार बजट में कई नए और बड़े निर्णय करने वाली है।

 

उन्होंने सदन के सभी सदस्यों, विशेषकर विपक्ष से आग्रह किया कि सकारात्मक चर्चा के साथ सभी जिम्मेदार पक्ष प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वहन करें। चूंकि जनता ने हमें सरकार की जिम्मेदारी सौंपी है, इसी क्रम में जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए बजट प्रस्तुत किया जाएगा। ऐसे में प्रतिपक्ष को भी अपनी सजग और संवेदनशील लोकतांत्रिक भूमिका का पालन सदन में किया जाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि अब तो जो कुछ सदन में हुआ उसे और तमाम मतभेदों को भूल कर कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों के विधायकों को भी सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। जिसके तहत बजट को लेकर उनके भी आवश्यक सुझावों का स्वागत है। साथ ही समाज और अपने अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को भी सदन के माध्यम से उठाने का सत्र बेहतर अवसर होता है, जिसका सदुपयोग होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...