Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल पर अपनी ही पार्टी की पोल खोलने...

भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल पर अपनी ही पार्टी की पोल खोलने और पहाड़ पुत्र बहुगुणा के अपमान का लगाया आरोप

भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल पर अपनी ही पार्टी की पोल खोलने और पहाड़ पुत्र बहुगुणा के अपमान का आरोप लगाया है । 1982 चुनाव में कांग्रेस द्वारा उनके एवं जनता पर किए अत्याचार और स्वयं की बहुगुणा जी से तुलना के लिए माफी मांगने को बात कही है । साथ ही उनके शैक्षिक सफर को भी संदिग्ध बताते हुए सवाल खड़े किए हैं ।

 

पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दायित्वधारी श्री रविंद्र जुगरान ने गढ़वाल सीट के कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अपने हर दूसरे बयान में इस बात का जिक्र करते हैं कि इस बार की गढ़वाल लोकसभा का चुनाव वे बहुगुणा जी की तरह 1982 वाले चुनाव की तरह लड़ रहे हैं। अफसोस स्वयं को पहाड़ पुरुष पूर्व सीएम स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के समकक्ष खड़ा करने की उनकी कोशिश बेहद शर्मनाक है। इतना ही नहीं ऐसा कहकर वह अपनी ही पार्टी के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और संगठन के नेताओं को भी कटघरे में खड़ा कर लेते हैं। जिसको लेकर उनकी पार्टी के लोग बेहद नारजा भी हैं । बरहराल ऐसा कहने से पहले उन्हें 80 के दशक में कांग्रेस द्वारा बहुगुणा जी के साथ किए अन्याय एवं पहाड़ की जनता के साथ किया अत्याचार पर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए और तत्काल कांग्रेस से इस्तीफा देना चाहिए। क्योंकि जबकि बहुगुणा जी के राजनीतिक कैरियर को नुकसान पहुंचाने का काम यदि किसी पार्टी ने किया है तो वह भी कांग्रेस है । ऐसा तो हो ही नहीं सकता की आप बहुगुणा जी के नाम का राजनीतिक लाभ भी लेना चाहे और कांग्रेस के उम्मीदवारी भी बरकरार रखें । फिलहाल वे ऐसा कुछ करें या ना करें लेकिन गढ़वाल और उत्तराखंड की जनता बहुगुणा जी के साथ तत्कालीन कांग्रेस पार्टी एवं वर्तमान में गणेश गोदियाल द्वारा किए जा रहे अपमान को भूल नहीं सकती है।

 

उन्होंने उनके शैक्षिक सफर पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा, उनकी शिक्षा अर्जित करने के काल खंडों में आया बड़ा अंतर ही उसे सबसे अधिक संदिग्ध बताता है । उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1982 में पुणे से हाई स्कूल करने के बाद सीधा 21 साल बाद 2003 में बेहद रिमोट क्षेत्र से उनके द्वारा विधायक बनने के बाद इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की गई । उसके बाद 2007 में जब वे स्नातक हुए तो वह भी बतौर निदेशक अपने ही स्कूल से जिसमें वे प्रिंसिपल से लेकर पियोन तक उनके मातहात थे । लिहाजा नैतिकता एवं ज्ञान की दुहाई देने वाले कांग्रेस प्रत्याशी को पहले अपने प्रमाणपत्रों को ध्यान से देख लेना चाहिए कि कितनी ईमानदारी से उन्होंने इसे प्राप्त किया होगा ।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...