Wednesday, September 30, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के मुख्य मुद्दों अग्निपथ और अंकिता भंडारी का जिक्र क्यों नहीं...

उत्तराखंड के मुख्य मुद्दों अग्निपथ और अंकिता भंडारी का जिक्र क्यों नहीं कर रहे हैं भाजपा के स्टार प्रचारक? -गरिमा मेहरा दसौनी

भारतीय जनता पार्टी के नामचीन नेता आजकल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, ऐसे में स्टार प्रचारकों को आड़े हाथों लेते हुए उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर कटाक्ष किया है। दसौनी ने कहा की उत्तराखंड का चुनाव मुख्यतः कुछ ज्वलंत बिंदुओं पर लड़ा जा रहा है, जिनमें से दो प्रमुख बिंदु अंकिता भंडारी हत्याकांड और अग्निपथ योजना है।

 

दसौनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अमूमन अपने आडंबर और प्रचार प्रसार के लिए जानी जाती है ।पिछले 10 साल के कार्यकाल में तो यही देखने में आया है कि भारतीय जनता पार्टी करती चवन्नी के बराबर तो गाती रुपए के बराबर है। ऐसे में यह बड़ी हतप्रभ करने वाली बात है की खुद के ही द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के बारे में भाजपा का कोई भी स्थानीय, प्रादेशिक या राष्ट्रीय नेता आखिर क्यों बात नहीं करना चाहता?

 

दसौनी ने कहा कि यह विडंबना नहीं तो और क्या है की एक तरफ तो उम्र के इस पड़ाव में प्रधानमंत्री मोदी 73 वर्ष के हो जाने के बावजूद स्वयं के लिए 5 साल का एक और कार्यकाल मांग रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड जैसे तमाम सैन्य बाहुल्य प्रदेशों में 22 साल के युवा को अग्निपथ योजना के तहत भरी जवानी में रिटायर करके घर भेज दिया जाएगा ।दसोनी ने कहा कि पिछले 18 महीने से उत्तराखंड बदले की आग में झुलस रहा है। उत्तराखंड के जनमानस को बदला चाहिए ,अपनी 19 वर्षीय बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम और बर्बर हत्या का।

 

उत्तराखंड ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य की भाजपा सरकार से सीबीआई की मांग करी जिसे बहुत ही सुविधाजनक तरीके से अनसुना कर दिया गया इतना ही नहीं अंकिता भंडारी हत्याकांड जिसने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया वह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में तक अपनी जगह नहीं बना पाया?आखिर क्यों आज तक वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया? बुलडोजर चलाने वाले और आग लगाने वालों को कोई सजा नहीं मिली? सबूत के साथ छेड़छाड़ की गई?दसौनी ने कहा की शुरुआत से लेकर आज तक इस मामले में दाल में काला नहीं पूरी दाल ही काली नजर आ रही है। कोई तो है जिसे भाजपा नेतृत्व बचाने की कोशिश कर रहा है। दसौनी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा की तमाम लीडरशिप की संवेदनाएं मर चुकी है, गरिमा ने कहा की भाजपा महिला मोर्चा को हेमा मालिनी का दर्द तो बहुत उठ रहा है परंतु अंकिता भंडारी के बारे में आज तक भारतीय जनता पार्टी की किसी महिला ने अपना मौन क्यों नहीं तोड़ा?

 

गरिमा ने कहा की एक तरफ तो भाजपा स्वयं को शक्ति का उपासक बताती हैं वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के चुनाव में अभी तक भाजपा के कई दिग्गज नेता जनसभाओं को संबोधित तो करते हैं पर ना अंकिता और न ही अग्नि वीर पर बोलने की हिम्मत कर पा रहे हैं।

 

दसौनी ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में तो छाती ठोक कर अग्निवीर योजना को जनसभाओं में देश के लिए हितकारी बताएं और अंकिता भंडारी को सार्वजनिक तौर पर जनसभाओं से श्रद्धांजलि अर्पित करें और बताएं कि आज तक वीआईपी का खुलासा क्यों नहीं हुआ? रिसोर्ट में हुई दो बार आगजनी का और बुलडोजर चलाने का आदेश देने के जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई हुई?

RELATED ARTICLES

आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्रः अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स होगी 24 घंटे एक्टिव वाहनों...

शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नाइन पाम वेडिंग प्वाइंट, जोगीवाला में शहीद सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों की पुण्य आत्माओं की शांति...

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड–आज दिनांक 29/09/26 को श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित चीड़बासा हेलीपैड के समीप स्लाइडिंग जोन में लगातार यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्रः अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स होगी 24 घंटे एक्टिव वाहनों...

शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नाइन पाम वेडिंग प्वाइंट, जोगीवाला में शहीद सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों की पुण्य आत्माओं की शांति...

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड–आज दिनांक 29/09/26 को श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित चीड़बासा हेलीपैड के समीप स्लाइडिंग जोन में लगातार यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित...

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

व्यवस्थाओं का लिया जायजा उत्तरकाशी। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा...

लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में दाखिल-खारिज और विभिन्न प्रमाण-पत्रों के मामलों में अब स्थलीय...

विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी

राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में शनिवार को आयोजित...

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या

‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को वितरित की गई महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार एवं पोषण किट विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने उत्कृष्ट कार्य करने...

विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह

योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, कृषि, मत्स्य, ग्रामोत्थान, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने मौके...

1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद

राजकीय इंटर कॉलेज देहलचौरी में बाल संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग...