Wednesday, September 30, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताये जाने...

कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताये जाने पर करन माहरा ने जताई आपत्ति

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताये जाने की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि भाजपा के नेता चुनावी हार को देखते हुए अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं इसीलिए जनता को फिर से धर्म की राजनीति में बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

 

करन माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र पर उंगली उठाने के बजाय अपने कार्यकाल की उपलब्धियां जनता को बतानी चाहिए तथा उन्हें यह भी बताना चाहिए कि भाजपा ने देश एवं राज्य के विकास के लिए कौन सी योजना बनाई। राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी की नृसंस हत्या में कौन वीआईपी शामिल था। राज्य में बेरोजगारी के क्या आंकड़े हैं। अग्निवीर योजना से प्रदेश के युवाओं के चौपट हो रहे भविष्य के लिए रोजगार की क्या योजना है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में विकास की गंगा केवल भाजपा के जुमलों में बह रही है जिसका पानी आने वाली 19 अप्रैल को सूख जायेगा।

 

करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी घोषणाओं की बजाय धरातल पर काम करना जानती है। कांग्रेस पार्टी के शासकों ने नरेन्द्र मोदी की तरह केवल अपने मन की बात नहीं की बल्कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की बात सुनी और उसी के विकास को लक्ष्य बनाकर नीतियां बनाई। चुनाव आने पर भाजपा नेताओं की तरह घोषणा पत्र के रूप में झूठे चुनावी जुमलों वाला पुलिंदा प्रचारित नहीं किया बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने रखा। जनता को मुफ्तखोरी सिखाने और ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों में खेती-पाती खत्म करने के लिए फ्री अनाज का लालच नहीं दिया बल्कि मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को गांवों में ही रोजगार देकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को स्थापित करने का काम किया।

 

करन माहरा ने कहा कि समाज को जाति-धर्म में विघटित करने की राजनीति भाजपा करती है कांग्रेस ने धर्म के नाम पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने की बजाय हमेशा लोकतांत्रिक समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्षता की बात करते हुए जनता का समर्थन मांगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिये, अंग्रेजों से लम्बी लड़ाई लडी, अंग्रेजों की मुखबरी कर देश की स्वतंत्रता के लिए आन्दोलन कर रहे आन्दोलनकारियों के खिलाफ काम नहीं किया। कांग्रेस पार्टी के इतिहास में देश के लिए बलिदान करने वालों और देश को आगे बढाने वालों की लम्बी कतार है। देश में स्थापित संस्थानों जिनको आज सत्ता में बैठे लोग अपने व्यावसायिक मित्रों के हाथों कौड़ियों के भाव बेचकर अपनी पार्टी के लिए चुनावी चंदा वसूली कर रहे हैं, उनके निर्माण में कांग्रेस नेताओं की दूरदृष्टि वाली सोच थी। जबकि सत्ता में बैठी पार्टी ऐसी कोई भी योजना नहीं बता सकती जिसका लाभ जनता को लगातार 10 साल तक भी मिला हो। चुनाव आने पर इनके मुद्दे भी बदल जाते हैं और जुमले भी बदल जाते हैं। परन्तु अब देश की जनता इनकी जुमलेबाजी से आजिज आ चुकी है।

RELATED ARTICLES

आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्रः अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स होगी 24 घंटे एक्टिव वाहनों...

शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नाइन पाम वेडिंग प्वाइंट, जोगीवाला में शहीद सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों की पुण्य आत्माओं की शांति...

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड–आज दिनांक 29/09/26 को श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित चीड़बासा हेलीपैड के समीप स्लाइडिंग जोन में लगातार यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्रः अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स होगी 24 घंटे एक्टिव वाहनों...

शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नाइन पाम वेडिंग प्वाइंट, जोगीवाला में शहीद सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों की पुण्य आत्माओं की शांति...

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड–आज दिनांक 29/09/26 को श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित चीड़बासा हेलीपैड के समीप स्लाइडिंग जोन में लगातार यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित...

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

व्यवस्थाओं का लिया जायजा उत्तरकाशी। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा...

लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में दाखिल-खारिज और विभिन्न प्रमाण-पत्रों के मामलों में अब स्थलीय...

विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी

राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में शनिवार को आयोजित...

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या

‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को वितरित की गई महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार एवं पोषण किट विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने उत्कृष्ट कार्य करने...

विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह

योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, कृषि, मत्स्य, ग्रामोत्थान, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने मौके...

1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद

राजकीय इंटर कॉलेज देहलचौरी में बाल संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग...