Wednesday, August 5, 2026
Home उत्तराखंड मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्वाइनिंग से भाजपा का धारचूला विजय अभियान शुरू!

मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्वाइनिंग से भाजपा का धारचूला विजय अभियान शुरू!

  • पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल!
  • सीमांत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भाजपा में विश्वास, धारचूला जीत का संकेत : भट्ट

 

देहरादून 14 मार्च। 2027 में हैट्रिक के लक्ष्य के साथ आज भाजपा ने पिथौरागढ़ के सीमांत दूरस्थ के कई जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना, धारचूला विधानसभा में जीत का शुभ संकेत है।

 

पार्टी में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा, प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कामों से विकास की बयार बह रही है। एक ऐसा विश्वास आम जनमानस में स्थापित हुआ है कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकसित होना अब तय है। यही वजह है कि राजनीतिक, सामाजिक तमाम तरह के कार्यकर्ता, पार्टी के विचारों में विश्वास जताकर, विकासयात्रा में सहयोगी बनना चाहते हैं। जिसका उदाहरण है, आप सब लोगों का सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर यहां इतनी बड़ी संख्या में होना।

 

उन्होंने कहा, दूरस्थ जिले पिथौरागढ़ की सीमांत विधानसभा से आप सब लोगों का आना सरकार और सांगठनिक कामों के प्रभाव को दर्शाता है। सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्र से भी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ लोगों का पार्टी में विश्वास जताना, वहां धारचूला विधानसभा में 27 में जीत का शुभ संकेत है। पिछली बार भी हम बेहद कम लगभग 1118 वोटों से जीत दर्ज करने से रह गए थे, वो कसर इस बार सौ फीसदी पूरी कर दी जाएगी।

 

प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द पांगती, श्री गणेश पांगती सभासद, श्री जितेंद्र जोठा सभासद, श्रीमती हंसा देवी सभासद, श्री सुरेन्द्र‌ सिह बृजवाल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पुष्कर सिह पूर्व प्रधान छूरातोली, नवीन जौपनी, महेश रावत, सुरेंद्र सिंह निखुरप्पा, भूपेंद्र सिंह धर्मसत्तू, मनोज सिंह मर्तोलिया, मनोहर सिंह घपवाल, नितिन रावत, कृष्णा पांगती, दीपू बृजवाल, कैलाश जेरठा, राजू बम, दिनेश बृजवाल, लाजवंत बृजवाल समेत बड़ी संख्या में राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संगठन की रीति नीति में विश्वास जताए इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, दायित्वधारी श्री सुभाष बड़थ्वाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हनी पाठक, पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष श्री गिरीश जोशी समेत कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...