5-7- 2023 को समय रात में सहस्त्रधारा बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान के ऊपर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया था जो दुकान की छत पर गिरा और उसके बाद रोड पर गिर कर किनारे गिर गया
उक्त सूचना पर चौकी आईटी पार्क से चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो मौके पर उक्त स्थान पर कोई जान माल की हानि नहीं हुई है पत्थर गिरने से दुकान स्वामी मनोज गुप्ता की दुकान में नुकसान हुआ है, सुरक्षा की दृष्टि से सहस्त्रधारा बस स्टैंड पर निवासरत सभी लोगों को वहां से अलग स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है तथा सभी लोगों को बरसात के दृष्टिगत सतर्क रहने हेतु सूचित किया गया है|








