Friday, September 18, 2026
Home उत्तराखंड कुमाऊं मंडल के दो दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह...

कुमाऊं मंडल के दो दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत रमपानी व सोमेश्वर में अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत कुमाऊं मंडल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे, साथ ही वह विभागों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह गुरूवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग लैब सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित शिक्षा उन्नयन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व आज उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी व उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर का औचक निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

मीडिया को जारी एक बयान में कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि वह 5 व 6 जुलाई को कुमाऊं मण्डल के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि कुमाऊं मण्डल भ्रमण के दौरान वह अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जनपद में आयोजित विभिन्न शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे साथ ही संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेकर जनपद स्तर पर विभागों की कार्य प्रगति की भी जानकारी लेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत गुरूवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग लैब का लोकार्पण करेंगे। इस लैब के शुरू हो जाने से गंभीर रोगों की जांचे आसानी से हो सकेगी।

इसके अलावा वह मेडिकल कॉलेज में डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम व डिजिटल मैमोग्राफी सिस्टम का भी लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के अलावा वह मेडिकल कॉलेज में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत डा. रावत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित ‘शिक्षा उन्नयन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद वह स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं सहकारिता विभाग की एक-एक कर समीक्षा बैठक लेंगे। इससे पूर्व आज (बुद्धवार) डा. रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी नैनीताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरना का निरीक्षण कर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातचीत की साथ ही विभागीय अधिकारियों को स्कूल में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये। इसके बाद डा. रावत ने उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर एवं जिला सहकारी बैंक का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। कैबिनेट मंत्री ने विकास भवन बागेश्वर के सभागर में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर...

जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण

अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और कार्यालयी व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने परखी विकास भवन की स्वच्छता व्यवस्था,...

पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

सहभागिता और पारदर्शिता के साथ तैयार होंगे प्रस्ताव, बेहतर क्लस्टरों को उत्पादन के आधार पर मिलेगी सुविधा   पौड़ी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत फार्म...

कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल

गणेश गोदियाल बोले- युवाओं को चार साल की नौकरी नहीं, पक्की नौकरी चाहिए देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश खेल मंत्री ने कॉलेज मे पढ़ रही बालिकाओं के साथ किया संवाद, सुनी समस्याए जल्द ही लोहाघाट की बालिकाएं...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान

सड़क मरम्मत कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर पूर्ण हो चुके कार्यों का उपजिलाधिकारी स्तर से होगा निरीक्षण, अधिशासी अभियंता...