Friday, November 20, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

 

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विजय कॉलोनी, पुरुकुल, मोटीधार-मरसाना, बर्लोगंज-चमासारी, किमाड़ी मोटर मार्ग, क्यारा-धनोल्टी, बिष्ट गांव, घट्टीखोला, सालावाला एवं मंदाकिनी पुल सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आंतरिक मार्गों, सड़कों की मरम्मत, सीसी मार्गों, सेतु निर्माण तथा बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मार्गों एवं अन्य परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन स्वीकृति, री-टेंडरिंग एवं शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को भी निर्देश दिए।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगाने, सौंदर्यीकरण और सुधारीकरण से संबंधित कार्यों को सुनियोजित ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, पार्षद भूपेंद्र कठेत, सुरेंद्र राणा, धीरज ठाकुर, किरन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण

सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री कॉलेज के विद्यार्थियों को भी मिलेगी देहरादून चिड़ियाघर में निःशुल्क...

मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

उत्तराखंड में 1694 पदों पर भर्ती का ऐलान, 25 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

पांच साल से पहले नौकरी छोड़ी तो भरना होगा प्रशिक्षण का खर्च   देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण

सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री कॉलेज के विद्यार्थियों को भी मिलेगी देहरादून चिड़ियाघर में निःशुल्क...

मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

उत्तराखंड में 1694 पदों पर भर्ती का ऐलान, 25 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

पांच साल से पहले नौकरी छोड़ी तो भरना होगा प्रशिक्षण का खर्च   देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी...

पंतनगर से काठमाण्डू की सीधी उड़ान हमारा सपना: महाराज

पर्यटन मंत्री ने “नेपाल कॉलिंग” डेस्टिनेशन प्रमोशन प्रोग्राम-“एक तराई, दो राष्ट्र” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग   देहरादून/दिल्ली। भारत और नेपाल का रिश्ता केवल दो पड़ोसी देशों...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर...

लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के नागनाथ गांव पहुंचकर मां भारती के वीर सपूत भारतीय सेना की 5/3 गोरखा...

जय बदरी विशाल के जयकारों के बीच श्री बदरीनाथ धाम के श्री कपाट हुए शीतकाल की देव पूजा हेतु मंगलम,23.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए...

जय बदरी विशाल के जयकारों के बीच श्री बदरीनाथ धाम के श्री कपाट हुए शीतकाल की देव पूजा हेतु मंगलम,23.50 लाख श्रद्धालुओं ने...

शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम

डीएम के निरीक्षण के बाद बालिकाओं का विद्यालयों में कराया गया दाखिला, पढ़ाई के साथ योग, पेंटिंग और क्राफ्टिंग का भी मिल रहा प्रशिक्षण   पौड़ी-...

मुख्यमंत्री धामी ने भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पर्व भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक...

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली   रुद्रप्रयाग।  विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक विधि-विधान...