Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डाकरा गुरुद्वारा में 20 केवी क्षमता के...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डाकरा गुरुद्वारा में 20 केवी क्षमता के सोलर पावर प्लांट का किया उद्घाटन

रविवार को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित डाकरा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक निधि से निर्मित हुए 20 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग 10 लाख की लागत से निर्मित यह सोलर प्लांट डाकरा स्थित गुरुद्वारा में स्थापित किया गया है और लगभग 3000 यूनिट प्रतिमाह बिजली का उत्पादन इस सयंत्र के माध्यम से होगा।

 

उद्घाटन के बाद अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछले वर्ष 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जब मैंने आप सबके बीच यह घोषणा की थी कि गुरुद्वारा साहिब परिसर में 20 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा, तब वह सिर्फ एक घोषणा नहीं थी, वह एक प्रतिबद्धता थी, एक वादा था। उन्होंने कहा कि करीब 10 लाख 10 हजार की लागत से 20 किलोवाट क्षमता वाला यह सौर पावर प्लांट अब पूरी तरह स्थापित हो चुका है। इससे प्रतिदिन 100 यूनिट और महीने में लगभग 3000 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। अब गुरुद्वारा साहिब बिजली के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गया है। अपनी बिजली खुद बनाएगा, और अपनी बनाई बिजली खुद उपयोग करेगा।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार इस हरित क्रांति को रोजगार के साथ जोड़ा है। “मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना” इसका जीवंत उदाहरण है, जो प्रधानमंत्री मोदी के वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड के संकल्प को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का हर पर्वतीय गांव, हर नौजवान, इस योजना के माध्यम से रोज़गार भी पा रहा है और ऊर्जा का सशक्त उत्पादनकर्ता भी बन रहा है। गुरुद्वारा साहिब में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना एक शुरुआत है, पूरा उत्तराखंड सौर ऊर्जा की शक्ति से रोशन होगा और हर युवा स्वरोजगार से स्वाभिमान की रोशनी फैलाएगा।

 

कैबिनेट मंत्री ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में सरकार के माध्यम से हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य का सबसे बड़ा समुदायिक भवन कैंट क्षेत्र में निर्मित हो चुका है। गढ़ी कैंट क्षेत्रवासियों की सीवरेज की मांग को देखते हुए 58 करोड़ की योजना को स्वीकृत कर लिया गया हैए जिसकी निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसी प्रकार, पेयजल की समस्या के निदान के लिए कई स्थानों पर नलकूपों का निर्माण किया गया है। शहीदों के नाम पर द्वार बनाने का कार्य भी कैंटोमेंट क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वीरपुर पुल का निर्माण भी रिकॉर्ड समय के अंतर्गत करवाया गया था।

 

मंत्री ने कहा कि विकास कार्य निरंतर प्रक्रिया है हमारे और आपके बीच विश्वास और सहयोग होना चाहिए तो क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे को चरितार्थ करते हुए कार्य कर रही है। समिति के अनुरोध को शिकायत स्वीकारते हुए कैबिनेट मंत्री ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से गुरुद्वारे में सुंदरीकरण किए जाने की घोषणा की। उन्होंने टपकेश्वर मंदिर में सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की मांग पर भी कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की।

 

इससे पहले काबीना मंत्री ने गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरुग्रंथ साहिब के सम्मुख माथा टेका और आर्शीवाद लिया। प्लांट स्थापना स्थल के निरीक्षण के बाद समिति के पदाधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया और उन्हें समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। उरेडा के अधिकारियों ने परियोजना के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता देवेन्द्र पाल सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...