Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड पंचायत चुनावों पर कांग्रेसी दिग्गजों का मंथन प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में...

पंचायत चुनावों पर कांग्रेसी दिग्गजों का मंथन प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक

  • पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस ने बनाए जिला प्रभारी ललित फर्स्वाण निभाएंगे समन्वयक की भूमिका

 

  • पूर्व संसद महेंद्र सिंह पाल, विधायक वीरेंद्र जाती, लखपत बुटोला , पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद और सूर्यकांत धस्माना समेत १२ लोग बनाए गए प्रभारी

 

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए प्रदेश के बारह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिला प्रभारी नियुक्त किया। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंचायत चुनावों के संबंध में संपन्न वरिष्ठ नेताओं की बैठक जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने की और जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना उपस्थित रहे में पंचायत चुनावों को लेकर गहन विचार विमर्श हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी नेताओं ने पंचायत चुनावों को बहुत गंभीरता के साथ लड़ने की मंशा जाहिर की व उसके लिए ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान , छेत्र पंचायत सदस्य व छेत्र पंचायत प्रमुख , जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष तक के चुनावों के लिए मैदान में मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएं व उनके लिए पार्टी कार्यकर्ता व नेता पूरी ताकत से काम करें।

 

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनावों की शुरुआत ही बेइमानी से की। उन्होंने कहा कि पंचायतों का आरक्षण रोस्टर जिस प्रकार से शून्य किया गया वो असंवैधानिक है और पंचायत राज अधिनियम का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, छेत्र पंचायत प्रमुख व सदस्य तथा ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण का आधार अलग अलग रखा गया जो पूर्ण रूप से नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि चुनाव दो चरणों में कराया जाना भी यह साबित करता है कि भाजपा हार के डर से दो चरणों में मतदान करवा।कर फर्जी वोट डलवाने व बाहुबल व सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर चुनाव को येन केन प्रकारेंण जितना चाहती है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पूरी ताकत से अपने समर्थित उम्मीदवारों को यह चुनाव जीतने में हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार इस चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करेगी उसके लिए पार्टी को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण जनता भाजपा को हरा कर सबक सिखाना चाहती है इसलिए कांग्रेस को इन परिस्थितियों का लाभ मिलेगा । पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उन्होंने जिला पौड़ी में आरक्षण में हुई धांधली पर जिला अधिकारी से जवाब मांगा तो उनके पास उसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। उन्होंने कहा कि आरक्षण के खिलाफ आपत्तियों के कई मामले अब उच्च न्यायालय पहुंच गए हैं जिनकी आगामी २४ जून को सुनवाई है किन्तु कांग्रेस को अपनी पूरी तैयारी चुनाव की रखनी चाहिए।

 

बैठक में तय किया गया कि पार्टी इस चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत सदस्य व तत्पश्चात प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष तक के चुनावों में पूरी ताकत लगाएगी व इस चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराया जाएगा। पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी को जिला स्तर के अलावा विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी व समन्वयक बना कर चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं को सहायता प्रदान करनी चाहिए।

अध्यक्ष करण माहरा ने बारह जिलों के जिला प्रभारी किए नियुक्त 

महेंद्र सिंह पाल पूर्व सांसद को चंपावत, महेंद्र सिंह लूंठी बागेश्वर, धीरेन्द्र प्रताप अल्मोड़ा, भगीरथ भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष पिथौरागढ़, संजीव आर्या पूर्व विधायक नैनीताल, रणजीत सिंह रावत पूर्व विधायक उधम सिंह नगर, सूर्यकांत धस्माना उपाध्यक्ष टिहरी, मंत्री प्रसाद नैथानी पूर्व मंत्री उत्तरकाशी, विक्रम सिंह नेगी विधायक रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र जाती विधायक देहरादून, प्रदीप थपलियाल चमोली व लखपत बुटोला विधायक को पौड़ी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...