Monday, October 5, 2026
Home उत्तराखंड सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित...

सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित

तीनों घायल अस्पताल में भर्ती

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि एक महिला को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सहस्त्रधारा क्षेत्र में कार के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर एसडीआरएफ जवानों ने देखा कि कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। कार में कुल तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि एक महिला घायल हुई थी।

दुर्गम और विषम परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ जवानों ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने तीनों घायलों को सुरक्षित तरीके से खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।

घायलों की पहचान:

मोहन सिंह रावत (39), निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
रिंकी रावत (36), पत्नी मोहन सिंह रावत, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
अमर बहादुर थापा (40), निवासी भाववाला, देहरादून।

RELATED ARTICLES

हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव

जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग से SDRF पोस्ट श्री केदार को सूचना प्राप्त हुई कि घोड़ा पड़ाव के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया...

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री...

सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

उत्तराखंड के 117 स्वयं सहायता समूहों को मिले स्टॉल, देहरादून की 30 से अधिक समूह की महिलाएं भी होंगी शामिल   देहरादून। देहरादून के रेंजर ग्राउंड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव

जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग से SDRF पोस्ट श्री केदार को सूचना प्राप्त हुई कि घोड़ा पड़ाव के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया...

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री...

सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

उत्तराखंड के 117 स्वयं सहायता समूहों को मिले स्टॉल, देहरादून की 30 से अधिक समूह की महिलाएं भी होंगी शामिल   देहरादून। देहरादून के रेंजर ग्राउंड...

सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित

तीनों घायल अस्पताल में भर्ती   देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी...

ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने महिला समूह को डिहाइड्रेटर तथा ग्रेडिंग मशीन दी, घीड़ी में शहीद पार्क होगा स्वीकृत महिला समूह की आजीविका गतिविधियों से लेकर विद्यालयी व्यवस्थाओं...

सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी

चारधाम यात्रा को मिली गति, रिकार्ड यात्री पहुंच रहे चारधाम   देहरादून। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि...

एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान

पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने पीजी/हॉस्टल आदि स्थानों में फायर सुरक्षा का ऑडिट कर की बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की...

गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित

पहले अनुसूचित जाति/जनजाति के पशुपालकों तक सीमित थी योजना, संशोधन के बाद सामान्य वर्ग भी शामिल   पौड़ी- उत्तराखंड सरकार ने पशुपालकों को आर्थिक रूप से...

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और PERT चार्ट के साथ नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश कुम्भ क्षेत्र...

जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राइफलमैन शहीद जसवंत सिंह स्टेडियम, रांसी पहुंचकर सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग...