Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड राजकीय बालिका इंटर कालेज की 10 बेटियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा देगा...

राजकीय बालिका इंटर कालेज की 10 बेटियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा देगा सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप आफ कालेज-ललित जोशी

  • राष्ट्र के निर्माण में बहिनों की भूमिका महत्वपूर्ण-ललित जोशी
  • बेटियां आज समाज को दिशा देने का काम कर रही है -ललित जोशी
  • बेटियों को बेटों के बराबर शिक्षा देना कर्तब्य हर माता पिता का होना चाहिए – जोशी
  • बुढ़ापे में बेटियां, बेटों की तुलना में माता पिता के प्रति ज्यादा संवेदनशील होती है- जोशी

 

मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति एवं सीआईएमएस कालेज अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बुधवार को सजग इंडिया के माध्यम से राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड़ देहरादून की छात्राओं से “राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका, युवाओं की दशा और दिशा आतंक का हथियार नशा” की विषय पर युवा संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने व अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। उन्होने कहा कि बेटियां आज हर समाज में हर स्तर पर देश को सकारात्मक दिशा देने का काम कर रही है। आज बेटियां देश के सर्वोच स्तर पर भी आसीन है। केवल आवश्यकता है बेटियों को बेटों के सामान अवसर दिए जाने और उनको उच्च शिक्षा देने की। कई मामलों में प्रदेश में बेटियों ने बेटों को पीछे किया है।


उन्होंने स्कूल की छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज कुछ विदेशी ताक़तें हमारे देश के युवाओं को नशे रूपी जाल में फँसाना चाहते हैं, जिससे कि वह हमारे देश के युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाकर देश की जड़ों को कमजोर कर सकें। उन्होंने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज़्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने- अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। अतः हम सब को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और बताया कि देहरादून के अनेक स्थानों पर भी लोग नशे के आगोश में हैं। छात्राओं ने कहा कि वह भी लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। स्कूल की एक छात्रा ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बतााया कि नशे के कारण उसके पिता जी की मौत हो चुकी है और उसके चाचा भी नशे के आगोश में है, जिसके चलते परिवार में कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं। छात्रा की परेशानी को देखते हुए मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने छात्रा को आश्वासन दिया कि वह उस छात्रा के साथ ही स्कूल की 10 छात्राओं को मिशन एजुकेशन स्कीम के तहत अपने संस्थान सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में नि:शुल्क उच्च शिक्षा दिलाएंगे।

कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड़ देहरादून की प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण गोस्वामी, स्कूल की शिक्षिकाएं उपस्थित रही एवं 1000 छात्राओं ने नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...