Friday, August 7, 2026
Home उत्तराखंड टोंस नदी के टापू में फंसे तीन युवकों को दून पुलिस, NDRF...

टोंस नदी के टापू में फंसे तीन युवकों को दून पुलिस, NDRF और SDRF ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून, 4 अगस्त 2025। देहरादून में आज एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब टोंस नदी के बीच टापू में फंसे तीन युवकों को समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित ठाकुरपुर इलाके में टोंस नदी में अचानक पानी के तेज बहाव के कारण तीन व्यक्ति बीच टापू में फंस गए थे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि नदी का पानी उनके घुटनों तक पहुंच गया और अप्रिय घटना की आशंका उत्पन्न हो गई।

मौके पर तत्काल रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर प्रेमनगर थाना पुलिस, NDRF, SDRF और फायर सर्विस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गईं। दो घंटे तक चले इस संयुक्त ऑपरेशन में तीनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

लगातार तेज बारिश से और बढ़ी चुनौती

पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सुबह सूचना मिली कि तीन व्यक्ति टोंस नदी के बीच टापू में फंसे हैं। नदी में अचानक पानी का स्तर बढ़ने से टापू के चारों तरफ तेज बहाव बन गया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सबसे पहले राहत सामग्री के साथ राहत कार्य शुरू किया, लेकिन लगातार बारिश के चलते बहाव तेज होता गया। ऐसे में SDRF, NDRF और फायर ब्रिगेड से समन्वय कर सभी एजेंसियों को मौके पर बुलाया गया।

रेस्क्यू टीम ने दोनों ओर से प्रयास करते हुए लगभग दो घंटे तक ऑपरेशन चलाया और तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एसएसपी खुद कर रहे थे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग

इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं एसएसपी देहरादून कर रहे थे। वे लगातार मौके पर तैनात पुलिस टीम को निर्देश दे रहे थे और समन्वय बनाए रखे हुए थे।

कौन थे फंसे हुए व्यक्ति?

रेस्क्यू किए गए तीनों व्यक्ति श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लेकर देहरादून स्थित एक मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में जल चढ़ाने के बाद वे अपने रिश्तेदारों को प्रसाद देने के लिए नदी पार कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों की पहचान वीरेंद्र सहानी, पुत्र सागर सहानी, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार।, राज किशोर सहानी, पुत्र जोगिंदर सहानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी शुकरहाट मैदापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार।, राकेश सहानी, पुत्र जोगिंदर सहानी, उम्र 20 वर्ष, निवासी शुकरहाट मैदापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार; हाल निवासी – दुर्गा मंदिर, ठाकुरपुर, प्रेमनगर, देहरादून। के रूप में हुई।

प्रशासन ने की सराहना

स्थानीय लोगों और प्रशासन ने पुलिस, NDRF, SDRF और फायर सर्विस की संयुक्त कार्यवाही की प्रशंसा की है। समय पर हुई त्वरित कार्रवाई से तीन जिंदगियां बच गईं और बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत

114वीं बोर्ड बैठक में लैण्ड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक भवन और व्यावसायिक परियोजनाओं पर अहम फैसले, नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की...

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए SDRF...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख मतदाताओं को भेजे नोटिस फार्म 6 के 93 हजार आवेदन, फार्म...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत

114वीं बोर्ड बैठक में लैण्ड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक भवन और व्यावसायिक परियोजनाओं पर अहम फैसले, नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की...

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए SDRF...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख मतदाताओं को भेजे नोटिस फार्म 6 के 93 हजार आवेदन, फार्म...

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहर के...

सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत

सहकारी बैंकिंग में हरियाणा के नवाचारों को अपनायेगा उत्तराखंड   चंडीगढ़/देहरादून:  सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने चण्डीगढ़ प्रवास के दौरान आज चण्डीगढ़...

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...