Friday, June 19, 2026
Home उत्तराखंड नशे भारत के लिए सबसे बड़ा आतंक का हथियार - ललित जोशी

नशे भारत के लिए सबसे बड़ा आतंक का हथियार – ललित जोशी

  • जन-जागरूकता कार्यक्रम से ही नशे के आतंक को रोका जा सकता है- ललित जोशी
  • आज की युवा पीढ़ी नशे से बच गई तो कल देश बच जाएगा- ललित जोशी

 

मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में विगत 15 वर्षों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के क्रम में शनिवार को मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति एवं  सीआईएमएस कॉलेज देहरादून के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने सजग इंडिया के माध्यम श्री गुरू राम राय इण्टर कॉलेज नेहरूग्राम रायपुर देहरादून के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने व अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। उन्होने कहा कि भारत युवाओं का देश है, और किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम होती है। हमारे देश को जहां अपने युवाओं से बहुत सारी उम्मीदें हैं, तो वहीं कुछ विदेशी ताकतें हमारे युवाओं को नशे के चंगुल में फंसाकर देश की जड़ों को कमजोर करना चाहती हैं। इसलिए हमारी युवा पीढ़ी को सजग रहते हुए नशा रूपी राक्षस से दूर रहना होगा। और अपने आस-पास के लोगों में भी नशे के खिलाफ जन-जागरूकता लानी होगी।

ललित जोशी ने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज़्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने- अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। अतः हम सब को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम की सराहना करते हुए करते कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमें नशे के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि उनके घरों में भी उनके परिचित नशा करते हैं, जिससे उन्हें भी कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वह अपने परिचितों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशा छोड़ने को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में ललित जोशी द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई, साथ ही स्कूल के 10 निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को  मिशन एजुकेशन स्कीम के तहत अपने संस्थान सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में श्री गुरू राम राय इण्टर कॉलेज नेहरूग्राम रायपुर देहरादून की प्रधानाचार्या प्रतिभा पाठक, स्कूल के शिक्षकगण सहित 1000 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

गणेश गोदियाल ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आत्महत्या करने वाली रिया थापा के परिजनों से मुलाकात कर...

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने वाली उत्तराखंड...

प्रदेश के जलागम प्रबन्धन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंत्री ने कहा कि प्रदेेश के पर्वतीय तथा मैदानी क्षेत्रों में जल संरक्षण हेतु चाल-खाल के माध्यम से जलागम प्रबन्धन विभाग द्वारा जल संरक्षण...

सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी

सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मैराथन निरीक्षण प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा...

कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास

देहरादून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के...

योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है- ऋतु खण्डूडी

कोटद्वार। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार के प्राइड मॉल के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड...