Thursday, March 12, 2026
Home उत्तराखंड जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान "प्लम्बर सम्मान समारोह" का जिला जल एवं...

जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान “प्लम्बर सम्मान समारोह” का जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून के तत्वाधान हुआ आयोजन

देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून के तत्वाधान में किया गया। प्लम्बर सम्मान समारोह का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी / उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अभिनव शाह द्वारा किया गया।

 

सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में सक्रिय योगदान एवं अनुकरणीय कार्य करने के लिये विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर 33 प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स एवं फीटर्स को टूल किट भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अन्तर्गत कार्यरत प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता यथा प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स इत्यादि की भूमिका एवं उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला गया। प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स द्वारा पेयजल योजनाओं का कुशल संचालन एवं रख-रखाव के कारण लोगों को घरों में नल से शुद्ध जल की आपूर्ति की जा रही है। इस कारण से जल जनित बीमारियों में कमी तथा शिशु मृत्यु दर में भी कमी आयी है। प्लम्बर सम्मान समारोह कार्यक्रम जनपद स्तर के अतिरिक्त समस्त 06 विकासखण्डों में आयोजित किया गया।

 

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर समस्त उपस्थितों को अपने परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों समाज और आने वाली पीढियों को जल संरक्षण, संवर्द्धन, पेयजल स्रोतों के संरक्षण करने की शपथ दिलवायी गयी। विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सुनील कुमार जिला विकास अधिकारी, कंचन रावत, सचिन अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड पेयजल निगम मिशन, देहरादून, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्मिकों तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स इत्यादि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान आईएसबीटी...

नववर्ष प्रतिपदा पर इक्कीस सौ दीप जलाएगा उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ

देहरादून, 11 मार्च। नववर्ष प्रतिपदा 2083 पर नगर की ब्राह्मण घटक संस्थाओं के संयुक्त मंच" उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ (पंजी.) स्थानीय घंटाघर परिसर में...

घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं: महाराज

व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने स्टॉक को समझदारी से करें प्रबंधित   देहरादून/ गैरसैंण। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान आईएसबीटी...

नववर्ष प्रतिपदा पर इक्कीस सौ दीप जलाएगा उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ

देहरादून, 11 मार्च। नववर्ष प्रतिपदा 2083 पर नगर की ब्राह्मण घटक संस्थाओं के संयुक्त मंच" उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ (पंजी.) स्थानीय घंटाघर परिसर में...

घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं: महाराज

व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने स्टॉक को समझदारी से करें प्रबंधित   देहरादून/ गैरसैंण। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर गैरसैंण के 09 बच्चों ने देखा भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में चल रहा बजट सत्र

भराड़ीसैंण/गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र के तृतीय दिवस पर एक सराहनीय पहल...

जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान “प्लम्बर सम्मान समारोह” का जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून के तत्वाधान हुआ आयोजन

देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर...

पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार   देहरादून, 11...

भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द

सीएम धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लिया फीडबैक   गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकालीन भ्रमण...

पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

धामदेवल चिकित्सालय का नाम वीर सैनिक मोहन सिंह महारा के नाम पर रखने की मांग की    भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। बजट विधानसभा सत्र–2026 के दौरान जनपद अल्मोड़ा के...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र

जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी   देहरादून/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ₹8.69 लाख करोड़ की लागत से ‘जल जीवन मिशन...

रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल

प्रेम नगर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन   देहरादून। प्रदेश में लगातार बढ़ती रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने कैंट विधानसभा...