Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर गैरसैंण के 09 बच्चों...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर गैरसैंण के 09 बच्चों ने देखा भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में चल रहा बजट सत्र

भराड़ीसैंण/गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र के तृतीय दिवस पर एक सराहनीय पहल करते हुए सुबेर सोसाइटी, गैरसैंण के 09 बच्चों को विधानसभा की कार्यवाही दिखाने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर बच्चों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और जाना कि किस प्रकार जनप्रतिनिधि सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं तथा प्रदेश के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।

 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सुबेर सोसाइटी के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले लगभग ढाई वर्षों से यह संस्था आसपास के क्षेत्रों के अनाथ और जरूरतमंद बच्चों की जिम्मेदारी लेते हुए उनकी शिक्षा तथा देखभाल का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था बच्चों के आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में भी सहयोग करती है, जिससे उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

उन्होंने कहा कि वात्सल्य योजना के माध्यम से बच्चों के खातों में प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्राप्त होती है, जिससे उनकी शिक्षा और देखभाल में सहायता मिलती है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना आवश्यक है, ताकि उनमें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित हो सके।

 

इस अवसर पर सुबेर सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन प्रकाश ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस पहल से बच्चों को विधानसभा परिसर में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और यह अनुभव उनके भविष्य के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...