Thursday, November 5, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की...

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दून पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक हजार से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। नियमों का पालन नहीं करने पर 78 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 7 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 21 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

 

4 नवंबर 2026 को चलाए गए इस अभियान में पटेलनगर और नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्रों को प्रमुख रूप से शामिल किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देहराखास, बंजारावाला, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी, नई बस्ती रेसकोर्स और ऑफिसर्स कॉलोनी समेत कई इलाकों में घर-घर जाकर जांच की। अभियान के दौरान किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी क्षेत्रों से आकर रह रहे लोगों के दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसके साथ ही पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे और जमानत पर बाहर चल रहे सात आरोपियों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस ने ऐसे लोगों को दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

सत्यापन अभियान के दौरान कई मकान मालिकों की ओर से किरायेदारों और घरेलू सहायकों का अनिवार्य सत्यापन नहीं कराए जाने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने 78 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए 7.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई की गई। इनसे कुल 13,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 21 लोगों को थाने पहुंचाया। उनसे पूछताछ करने के साथ पहचान और पते से संबंधित सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों तथा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की निगरानी जारी रहेगी। साथ ही मकान मालिकों से किरायेदारों और घरेलू सहायकों का समय पर पुलिस सत्यापन कराने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं आगे बढ़ने के अवसर...

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

देहरादून – उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित...

त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जाएँ कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज संचालन के लिए तकनीकी दक्षता विकसित करने पर दिया जोर मोबाइल नेटवर्क शैडो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं आगे बढ़ने के अवसर...

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

देहरादून – उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित...

त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जाएँ कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज संचालन के लिए तकनीकी दक्षता विकसित करने पर दिया जोर मोबाइल नेटवर्क शैडो...

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट

हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं...

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दून पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में...

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

दिसंबर को आयोजित होगा प्रसिद्ध बूंखाल मेला पौड़ी- आगामी 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रसिद्ध बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने...

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जनता दर्शन कार्यक्रमों में शिकायतों का हो रहा समाधान, जनता...

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं   नैनीताल। मुख्यमंत्री...

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक   रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार अपराह्न...

बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप उनके...