Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का भव्य समापन

माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का भव्य समापन

भारतीय सेना एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” का 26 अक्टूबर 2025 को माणा गाँव में सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में स्थानीय समुदायों, पर्यटकों तथा गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ़ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, उत्तर भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

दो दिनों तक चले इस महोत्सव ने देवभूमि की जीवंत संस्कृति को लोकनृत्य, लोकसंगीत, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन एवं ट्रेकिंग अनुभवों के माध्यम से साकार किया। गढ़वाल क्षेत्र के शिल्पकारों, किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों में हस्तनिर्मित वस्तुएँ, पारंपरिक धरोहर सामग्री और जैविक उत्पादों को व्यापक सराहना मिली, जिससे स्थानीय लोगों को आजीविका के नए अवसर प्राप्त हुए। गढ़वाली बैंडों और प्रसिद्ध लोकगायकों के मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ-साथ भारतीय सेना के बैंड प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी ने युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया तथा सेना के साथ उनके जुड़ाव को और सुदृढ़ किया। वहीं अलकनंदा आरती ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक आभा को सजीव किया।

महोत्सव ने केवल सांस्कृतिक उत्सव के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने व्यापक उद्देश्यों, शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना, पलायन को रोकना, रोजगार सृजन और सीमा क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी सफलतापूर्वक प्राप्त किया। इस आयोजन ने स्थानीय शिल्पकारों, किसानों और युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले, जिससे ‘वाइब्रेंट विलेजेज’ की परिकल्पना को सशक्त आधार मिला। मुख्यमंत्री जी ने नृत्य एवं संगीत प्रस्तुति के विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रतिभा और सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया।

भारतीय सेना ने उत्तराखंड सरकार, स्थानीय समुदायों और सभी आगंतुकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस महोत्सव को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। सेना ने परंपराओं के संरक्षण, जनसशक्तिकरण और एकता की भावना को देवभूमि की पवित्र धरा पर आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...