Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड सिलक्यारा सुरंग से बचाये सभी श्रमिकों का हालचाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे...

सिलक्यारा सुरंग से बचाये सभी श्रमिकों का हालचाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

  • श्रमिकों के बेहतर उपचार को एम्स प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दिये निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज श्रीनगर गढ़वाल से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से सकुशल बचाये गये सभी 41 श्रमिकों का हालचाल जाना। इस दौरान डॉ. रावत ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उपचार को लेकर एम्स ऋषिकेश प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है। डॉ. रातव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के अथक प्रयासों से सभी श्रमिक भाईयों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग हादसे से श्रमिकों को सकुशल बचाये जाने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के अथक प्रयासों से यह मिशन सफल हो पाया। डॉ. रावत ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सभी 41 श्रमिकों मुलकात की और एक-एक करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉ. रावत ने बताया कि टनल हादसे की सूचना मिलते ही केन्द्र व राज्य सरकार तत्काल सक्रिय हो गई थी और टनल से श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये सभी विकल्पों पर द्रुत गति से काम शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार इस प्रकरण पर नजर बनाये हुये थे और उनके मार्गदर्शन में सभी मिशनरियों ने एकजुट होकर काम किया, जिसका सुखद परिणाम दुनिया के सामने है।

उन्होंने कहा कि टनल से सुरक्षित निकाले गये सभी 41 श्रमिक भाईयों को एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों की देखरेख में उपचार दिया जा रहा है। श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय उपचार में कोई कमी अड़े न आये इसके लिये एम्स प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार सुरंग से बाहर निकाले गये श्रमिकों की हरसंभव मदद को तैयार है।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...